Vinesh Phogat returns Khel Ratna, Arjuna awards: महिला पहलवान विनेश फोगाट ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड वापस लौटाने का ऐलान किया है। उन्होंने बृज भूषण शरण का नाम लिए बिना अपना विरोध जताया और पोस्ट में उन्हें ताकतवर कहकर संबोधित किया। साथ ही उन्होंने एक्स पर पीएम मोदी के नाम खुला खत लिख कर पोस्ट किया कि इस हालत में पहुंचाने के लिए ताकतवर का बहुत-बहुत शुक्रिया। बता दें कि इसी वजह से पहलवान बजरंग पूनिया ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को अपना पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया था।
सारा देश जानता है, खिलाड़ियों के साथ क्या-क्या हुआ
विनेश फोगाट ने पीएम मोदी के नाम अपने खुले खत में लिखा कि साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ दी है और बजरंग पूनिया ने पद्मश्री अवॉर्ड लौटा दिया है। देश के सारे लोगों को पता है कि ओलंपिक मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को यह सब करने के क्यों मजबूर होना पड़ा। उन्होंने आगे लिखा कि आप तो देश के मुखिया हैं, आपको सब कुछ पता ही होगा। मैं आपके घर की बेटी विनेश फोगाट हूं और पिछले एक साल से जिस हाल में हूं, यह बताने के लिए आपको यह पत्र लिख रही हूं।
मुझे याद है जब साक्षी मलिक ओलंपिक में मेडल जीतकर आई थीं तो आपकी सरकार ने उन्हें ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की ब्रांड एम्बेसडर बनाया था, आज साक्षी को कुश्ती छोड़नी पड़ी। विनेश फोगाट ने लिखा कि क्या हम महिला खिलाड़ी सरकार के विज्ञापनों पर छपने के लिए ही बनी हैं। लेकिन हमारी जिन्दगियां उन फैंसी विज्ञापनों जैसी बिलकुल नहीं है।
घुट घुट कर जी रहे हैं
महिला पहलवानों ने पिछले कुछ सालों में जो कुछ भोगा है, उससे समझ आता ही होगा कि हम कितना घुट घुट कर जी रहे हैं। विनेश फोगाट ने बृज भूषण शरण सिंह का नाम लिए बिना कहा कि उसने भी अपना दबदबा बना रहने की मुनादी कर दी है। आप उस आदमी के मीडिया में दिए गए बयानों को सुन लीजिए कि उसने क्या-क्या कहा है।
विनेश फोगाट ने खत में आगे लिखा कि कई बार इस घटनाक्रम को भूल जाने की कोशिश की। लेकिन इतना आसान नहीं है। जब मैं आपसे मिली तो यह सब आपको भी बताया था। हमारे मेडल और अवार्ड को 15 रुपए का बताया जा रहा है, लेकिन ये मेडल हमें हमारी जान से भी प्यारे हैं। अब जब अपने न्याय के लिए आवाज उठाई तो हमें देशद्रोही बताया जा रहा है, आप ही बताइये पीएम मोदी क्या हम देशद्रोही हैं।
पुरस्कारों से घिन्न आने लगी है
बजरंग पूनिया ने किस हालत में अपना पद्मश्री वापस लौटाने का फैसला लिया होगा, मुझे नहीं पता। लेकिन मैं उसकी वह फोटो देखकर अंदर ही अंदर घुट रही हूं। मुझे अपने पुरस्कारों से घिन्न आने लगी है। कई बार यह सोचकर घबरा जाती हूं कि अब जब मेरी काकी ताई टीवी पर हमारी हालत देखती होंगी तो वह मेरी मां को क्या कहती होंगी? अब मैं पुरस्कार लेती उस विनेश की छवि से छुटकारा पाना चाहती हूं, क्योंकि वह सपना था और जो अब हमारे साथ हो रहा है वह हकीकत है। मुझे मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड दिया गया था जिनका अब मेरी जिंदगी में कोई मतलब नहीं रह गया है। हर महिला सम्मान से जिंदगी जीना चाहती है। इसलिए प्रधानमंत्री सर, मैं अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड आपको वापस करना चाहती हूं ताकि सम्मान से जीने की राह में ये पुरस्कार हमारे ऊपर बोझ न बन सकें।
क्या है मामला
WFI के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने कई महीने पहले सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। इस मामले में बृज भूषण पर कठोर कार्रवाई नहीं गई, जिसके लिए कई पहलवान मांग रहे हैं। इसी कड़ी में 21 दिसंबर को WFI के अध्यक्ष के तौर पर बृज भूषण के करीबी ने चुनाव जीता था, इस दौरान बृज भूषण कथित तौर पर महिला पहलवानों के खिलाफ विवादित बयान दिया था।
इसके एक दिन बाद बजरंग पूनिया ने पीएम मोदी को अपना पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया। मामले को बढ़ता देख 24 दिसंबर को खेल मंत्रालय ने ऐलान किया कि WFI की बॉडी निलंबित किया जा रहा है। इसके लिए एडहॉक कमेटी बनाई जाएगी।
ये भी पढ़ें: बजरंग पूनिया ने पद्मश्री लौटाने का किया ऐलान
ये भी पढ़ें: WFI की समिति के निलंबन पर फर्जी खबर फैला रही सरकार: प्रियंका गांधी
संबंधित खबरें
धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली, पटाखों से दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब'
16 mins agoदिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
2 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
9 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
11 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
12 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
13 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
23 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines