12 दिन में अस्पताल में दाखिल सुपरस्टार नेता की हेल्थ को लेकर डॉक्टरों ने दिया ताजा अपडेट, निराश होंगे फैंस

Vijayakanth Health Update hospital said Condition Mildy Deteriorates: फिल्म इंडस्ट्री के स्टार और नेता की तबीयत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अस्पताल ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि उनके स्वास्थ्य में गिरावट आई है।

तमिल फिल्म स्टार के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल से आया बड़ा अपडेट, बताया कैसी है एक्टर की तबीयत
विज्ञापन

Vijayakanth Health Update hospital said Condition Mildy Deteriorates: तमिल स्टार और नेता विजयकांत के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। विजयकांत को खराब स्वास्थ्य के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उनकी तबीयत में सुधार देखने को मिला था, लेकिन अब ताजा अपडेट के अनुसार, उनकी तबीयत में गिरावट आई है। जिससे उनके परिवार और तमिल फिल्म इंडस्ट्री के अलावा फैंस के बीच चिंता पैदा हो गई है। हालांकि, उनके स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है, सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य के बारे में बताया गया कि पिछले 24 घंटों के दौरान उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया है।

14 दिन तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे एक्टर

बुधवार को अस्पताल ने उनके स्वास्थ्य पर एक आधिकारिक बयान जारी किया। जिसमें लिखा था कि विजयकांत की तबीयत में काफी सुधार दिख रहा था। हालांकि, पिछले चौबीस घंटों में उनकी हालत में हल्की गिरावट देखी गई, जिसके लिए थोड़ी मात्रा में सहायता की आवश्यकता है। हम अभी भी उनकी देखरेख कर रहे हैं। विश्वास है कि वह पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। अस्पताल में रहने की संभावित अवधि चौदह दिन और है। वह अगले 14 दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे।

Advertisment

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

News24 Whatsapp Channel

विज्ञापन

18 नवंबर को भर्ती कराया गया था एक्टर को

विजयकांत के स्वास्थ्य में गिरावट की खबर से उनके प्रशंसकों और सहकर्मियों की ओर से प्रार्थनाओं और समर्थन का सिलसिला शुरू हो गया है। तमिल फिल्म उद्योग में अभिनेता के योगदान ने उन्हें लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध व्यक्ति बना दिया है, और कई लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की आशा कर रहे हैं। बता दें कि 18 नवंबर को विजयकांत की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ