हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

false'बदला लेना है तो ऑफिस आ जाओ', करूर हादसे पर बोले एक्टर विजय, सीएम से कहा- कार्यकर्ताओं को हाथ मत लगाना

Actor Vijay ने जारी किया वीडियो
विज्ञापन

करूर में टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली में हुई भगदड़ में कुल 41 लोगों की जान गई है. भगदड़ के बाद अब कार्रवाई हो रही है. घटना के बाद अब अभिनेता विजय ने एक वीडियो संदेश जारी किया है और कहा है कि इसमें उनके कार्यकर्ताओं की गलती नहीं है. जो भी करना है, उनके साथ ही किया जाए. इसके साथ ही उन्होंने सीएम से कहा है कि वह अपने ऑफिस या घर पर मिलेंगे, अगर कुछ भी करना है तो वह वहां आकर मिल सकते हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर विजय ने कहा कि इस घटना से मैं बहुत दुखी हूं. मैंने अपने जीवन में कभी इतनी दर्दनाक स्थिति का सामना नहीं किया. मेरा इस वक्त सिर्फ दर्द से भरा हुआ है. मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपनों को खो दिया है. मैं जानता हूं कि कोई भी शब्द इस क्षति की भरपाई नहीं कर सकता. इस समय, मैं अस्पतालों में इलाज करा रहे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. मैं जल्द ही सभी से मिलूंगा.

घटना के बाद विजय वहां से चले गए, इस पर उन्होंने कहा कि वह और अधिक दहशत पैदा नहीं करना चाहते थे और न ही किसी अन्य अप्रिय घटना को जन्म देना चाहते थे. उन्होंने कहा कि लेकिन दुर्भाग्य से जो कभी नहीं होना चाहिए था, वो हो गया. मैं भी तो एक इंसान हूं. जब उस समय रैली में इतने सारे लोग प्रभावित हो रहे थे तो मैं करूर कैसे छोड़ सकता था? लेकिन आगे किसी भी अप्रिय घटना या दहशत की स्थिति को रोकने के लिए, मैंने वापस जाने से परहेज किया.

विज्ञापन

बता दें कि कोर्ट ने इस मामले में अभिनेता विजय की पार्टी के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था, दोनों सदस्यों की जमानत खारिज करते हुए उन्हें 14 दिन जेल भेज दिया है. गौरतलब है कि 27 सितंबर की शाम को विजय की पार्टी के करूर में आयोजित रैली के दौरान भगदड़ मची थी जिसमें 41 लोगों की मौत हुई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola