Stone Pelting On Maha Kumbh Train : महाराष्ट्र के जलगांव से यात्रियों को लेकर महाकुंभ (प्रयागराज) जाने वाली ट्रेन पर पत्थर फेंका गया है। ताप्तीगंगा एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके गए, जिससे कोच का शीशा टूट गया। 19045 / 19046 ताप्तीगंगा एक्सप्रेस छपरा से सूरत वाया प्रयागराज चलती है। 12 जनवरी ट्रेन जब जलगांव से निकली तो उसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सवार थे, जो महाकुंभ जा रहे थे।
यात्रियों के अनुसार, जलगांव स्टेशन से जैसे ही ट्रेन निकली, करीब तीन किमी बाद ही असामाजिक तत्वों द्वारा ट्रेन पर पथराव हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, घटना दोपहर करीब 3.20 बजे हुई जब ट्रेन जलगांव स्टेशन से निकल रही थी, तभी यह घटना हुई। अधिकारियों ने बताया कि कोच बी-6 की खिड़की पर पत्थर फेंका गया, जिससे बर्थ नंबर 33 से 39 के पास का शीशा टूट गया।
पत्थरबाजी से कोच में बैठे यात्री चौंक गए, उन्होंने तुरंत अधिकारियों को घटना की जानकारी दी और शिकायत दर्ज कारवाई। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।
देखें वीडियो
भुसावल DRM का बयान
बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। घटना को लेक भुसावल DRM की तरफ से X पर लिखा गया कि हमें ट्रेन नंबर 19045 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस पर पथराव की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा अफसोस है। यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमारे ऑन-ड्यूटी टिकट-चेकिंग स्टाफ द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि केवल एक बाहरी विंडो पैनल क्षतिग्रस्त हुआ था, जबकि उसका आंतरिक पैनल बरकरार रहा, जिससे यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। अगले स्टेशन पर सीएंडडब्ल्यू स्टाफ द्वारा टूटे हुए पैनल की देखभाल की जा रही है और आरपीएफ द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
57 mins agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 hr agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
1 hr agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
3 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
3 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
4 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
4 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
5 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
6 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines