Video: महाराष्ट्र में स्टेज पर ड्रम बजाते दिखे राहुल गांधी, भीड़ ने लगाए राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे 

राहुल गांधी ड्रम बजाते हुए

राहुल गांधी ड्रम बजाते हुए

विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ा यात्रा के दौरान रविवार को महाराष्ट्र में एक कार्यक्रम के स्टेज पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ड्रम बजाते दिखे। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान सांसद राहुल गांधी महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के कलामनुरी में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। यहां उन्होंने स्टेज पर कलाकारों के साथ ढोल पर हाथ आजमाया।

Advertisment

राहुल गांधी को देख कार्यक्रम में मौजूद भीड़ ने राहुल गांधी के लिए नारेबाजी की। इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि उनके नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का संदेश यह है कि भारत को बांटा नहीं जा सकता और नफरत नहीं फैलाई जा सकती। राहुल गांधी ने कहा था कि ‘यह यात्रा श्रीनगर में समाप्त होगी और हम यह संदेश देंगे कि भारत को बांटा नहीं जा सकता और नफरत नहीं फैलाई जा सकती।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र में है। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तलंगाना से गुजरते हुए अब महाराष्ट्र में है। 150 दिनों में यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक साढ़े तीन हजार किमी का रास्ता तय करेगी। बता दें कि 28 दिसम्बर से बिहार में भी भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा 1023 किलोमीटर के सफर के बाद बोधगया में समाप्त होगी। इस यात्रा के क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पार्टी के कई वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता भी शामिल होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ