नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं। उन्होंने गुरुवार को अमेरिकी संसद में भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने भारत और अमेरिका के साझे संबंधों की बात कही। अपने भाषण के दौरान पीएम ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का जिक्र किया। पीएम मोदी ने भाषण में अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का जैसे ही जिक्र किया संसद में तालियां बजने लगी।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने की कमला हैरिस की तारीफ

अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदीन ने कहा, अमेरिका की स्थापना एक समान दृष्टिकोण वाले लोगों से प्रेरित थी। अपने पूरे इतिहास में, आप दुनिया भर के लोगों को गले लगाते हैं और आपने उन्हें अमेरिकी सपने में समान भागीदार बनाया है। यहां लाखों लोग हैं जिनकी जड़ें भारत में हैं, उनमें से कुछ इस कक्ष में गर्व से बैठे हैं और एक मेरे पीछे है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने जैसे ही कमला हैरिस का जिक्र किया वो मुस्कुराने लगीं। इसके बाद अमेरिकी संसद में बैठे सभी सदस्य खड़े होकर ताली बजाने लगे।

विज्ञापन

हमारा विजन है सबका साथ, सबका विकास

पीएम मोदी ने कहा कि हम दुनिया की आबादी का छठा हिस्सा हैं। पिछली शताब्दी में जब भारत ने अपनी स्वतंत्रता हासिल की तो इसने कई अन्य देशों को औपनिवेशिक शासन से खुद को मुक्त करने के लिए प्रेरित किया। इस सदी में जब भारत बेंचमार्क स्थापित करेगा और विकास करेगा तो यह कई अन्य देशों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेगा। हमारा विजन है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ