मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला हुआ है. इस हमले में कई जवानों के घायल होने की खबर है. अब तक की रिपोर्ट के अनुसार, एक जवान शहीद भी हो गया है. घटना स्थल के कई वीडियो सोशल मीडिया के जरिए सामने आए हैं. जिसमें घायल जवानों को देखा जा सकता है.
पूर्व सीएम एन वीरेन सिंह ने घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा है कि नाम्बोल सबल लेईकाई में हमारे बहादुर 33 असम राइफल्स के जवानों पर हुए हमले की खबर सुनकर मैं बहुत स्तब्ध हूं. दो जवानों की शहादत और कई अन्य के घायल होने से हम सभी को गहरा सदमा पहुंचा है. शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
यह भी पढ़ें: मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला, बरसाई गईं ताबड़तोड़ गोलियां, कई जवान घायल
एक प्रेस नोट में कहा गया है कि मणिपुर के AFSPA-विमुक्त क्षेत्र में आतंकवाद के एक निर्लज्ज कृत्य में अज्ञात आतंकवादियों ने 19 सितंबर को शाम 5:50 बजे के आसपास 33 असम राइफल्स इकाई के एक वाहन-आधारित स्तंभ पर घात लगाकर हमला किया। बिना उकसावे के स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की गई। इसमें दो कर्मियों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। घायलों को इम्फाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
मणिपुर में 3 मई 2023 से जातीय हिंसा हो रही है, मेइती और कुकी समुदायों के हजारों परिवार विस्थापित हो गए हैं। इस महीने की शुरुआत में कुकी परिषद ने यात्रियों और आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आवाजाही के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 2 (एनएच-2) को फिर से खोलने का फैसला किया। यह फैसला गृह मंत्रालय (एमएचए) के अधिकारियों और कुकी-जो परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल के बीच नई दिल्ली में हुई कई बैठकों के बाद लिया गया।
संबंधित खबरें
दिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से बंद दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
14 mins agoअभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM के छोड़ने के आदेश
1 hr agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
3 hrs agoLIVE: ध्रुव राठी रिहा, चेतावनी के साथ दिल्ली पुलिस ने रात 3 बजे छोड़ा
3 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
11 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
13 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
13 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
14 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
14 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines