मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला, बरसाई गईं ताबड़तोड़ गोलियां, कई जवान घायल

मणिपुर के नाम्बोल सबल लेईकाई क्षेत्र में असम राइफल्स के काफिले पर हुए हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है. अचानक किए गए इस सुनियोजित हमले में कम से कम दो जवान शहीद हो गए और कई अन्य घायल हुए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री एन. वीरेन सिंह ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की.

manipur

मणिपुर में असम राइफल के काफिले पर हमला

विज्ञापन

मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि काफिले पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं गई हैं. इस हमले में कई जवानों के घायल होने की खबर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 जवान शहीद भी हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, यह हमला नाम्बोल सबल लेईकाई क्षेत्र में हुआ है. इस हमले में 33 असम राइफल्स के जवानों को निशाना बनाया गया है.

मणिपुर में पूर्व सीएम एन वीरेन सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि नाम्बोल सबल लेईकाई में हमारे बहादुर 33 असम राइफल्स के जवानों पर हुए हमले की खबर सुनकर मैं बहुत स्तब्ध हूं. दो जवानों की शहादत और कई अन्य के घायल होने से हम सभी को गहरा सदमा पहुंचा है. शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. उनका साहस और बलिदान सदैव हमारे हृदय में रहेगा। इस जघन्य कृत्य के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

विज्ञापन

वहीं मिली जानकारी के अनुसार, हमला अचानक किया गया और यह प्रतीत हो रहा है कि हमला सुनियोजित तरीके से किया गया है. इस घटना में कम से कम दो जवानों के शहीद होने की खबर है. घटना में घायल जवानों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है.

पुलिस के अनुसार, यह घटना शाम करीब 5.40 बजे हुई, जब जवानों को ले जा रहे ट्रक पर नाम्बोल सबल लेईकाई में हमला हुआ। यह हमला घात लगाकर हमला किया गया, जिस जगह पर हमला हुआ है वह इम्फाल हवाई अड्डे से लगभग 8 किलोमीटर दूर है।

विज्ञापन

हालांकि अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है और ना ही किसी ने इसकी जिम्मेदारी ली है. मणिपुर में 3 मई, 2023 को हिंसा भड़कने के बाद से पिछले साल के बाद से केंद्रीय सुरक्षा बलों पर सबसे बड़ा और खतरनाक हमला है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ