Umar Abdulla House Arrest: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आर्टिकल 370 पर फैसला सुनाते हुए केंद्र के फैसले पर मुहर लगा दी। उसे अवैध घोषित करने से इंकार कर दिया। कोर्ट ने केंद्र के हर फैसले पर बार-बार याचिका लगाने को लेकर भी फटकार लगाई। इस बीच जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने प्रशासन पर उनको घर में नजरबंद करने का आरोप लगाया।
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैं भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर आप लोगों से बात करना चाहता था। लेकिन राजभवन के आदेश पर मुझे घर में नजरबंद कर दिया गया है। आप नीचे खड़े पुलिस वालों से पूछे कि इन्होंने मेरे गेट के बाहर ताला क्यों लगा रखा है? मीडिया से बात करते हुए उमर काफी गुस्से में दिखे उन्होंने कहा कि मैं गाली दे दूंगा।
मेरा क्या कसूर है?
उमर ने कहा कि पूछिए एलजी साहब वे झूठ क्यों बोल रहे हैं? मुझे सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में अभी कुछ भी नहीं कहना है। आप लोग पहले सर्च रिपोर्ट करिए उसके बाद मुझसे सवाल कीजिए। मीडिया में आकर उन्होंने झूठ क्यों बोला? मुझे सुबह से बंद कर रखा है। मेरा क्या कसूर है? मैं गुस्से में आकर गाली नहीं देना चाहता लेकिन मेरे जुबान पर आ रही है। अपराधी ये पकड़ नहीं पाते हैं और मेरे घर पर ताला लगाते हैं। अगर इनमें इतनी हिम्मत है तो उनको पकड़कर दिखाए। पूर्व सीएम ने कहा कि मैं चाहता था आज आपसे बात करूं लेकिन मुझे घर में बंद कर दिया गया।
संबंधित खबरें
LIVE: भूकंप के झटकों से कांपा असम का नगांव, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता
56 mins ago6 सीटों पर उपचुनाव आज, CM विजय देंगे राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
1 hr agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
9 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
10 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
11 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
12 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
13 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
14 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
15 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines