---विज्ञापन---

देश angle-right

VIDEO: महिला किसान ने कहा- राहुल की शादी करा दीजिए, जानें सोनिया गांधी का जवाब

Rahul Gandhi Marriage: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शादी का जिक्र एक बार फिर छिड़ा है। उन्होंने हरियाणा की महिलाओं के साथ अपनी बातचीत का एक वीडियो अपने एक्स यानी ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है जिसमें एक महिला राहुल गांधी की शादी के बारे में बातचीत कर रही हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले राहुल गांधी […]

---विज्ञापन---

Rahul Gandhi Marriage: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शादी का जिक्र एक बार फिर छिड़ा है। उन्होंने हरियाणा की महिलाओं के साथ अपनी बातचीत का एक वीडियो अपने एक्स यानी ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है जिसमें एक महिला राहुल गांधी की शादी के बारे में बातचीत कर रही हैं।

दरअसल, कुछ दिनों पहले राहुल गांधी हरियाणा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खेत में काम कर रही महिलाओं से मुलाकात की थी। इसी दौरान कुछ महिलाओं की उन्होंने प्रियंका गांधी से बातचीत भी कराई थी। इस दौरान राहुल ने दिल्ली में अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के घर पर महिला किसानों को भोजन के लिए आमंत्रित किया था और उन्हें बताया था कि सरकार ने उनका घर छीन लिया है।

---विज्ञापन---

दरअसल, अपना वादा पूरा करते हुए पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने हरियाणा के सोनीपत जिले की कुछ महिला किसानों को अपनी मां के घर आमंत्रित किया और उनके साथ भोजन किया। सोनिया गांधी के आधिकारिक आवास पर महिला किसान पहुंची थीं। इस दौरान सोनिया गांधी ने महिला किसानों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था कराई थी।

---विज्ञापन---

लंच के दौरान सोनिया गांधी ने महिला किसानों से मुलाकात भी की। इस दौरान एक महिला किसान ने सोनिया गांधी से कहा कि राहुल जी की शादी करवा दीजिए। इस पर सोनिया गांधी ने जवाब दिया कि आप एक लड़की ढूंढ लीजिए, फिर उनकी शादी करा दूंगी।

बातचीत के दौरान ये बातचीत भी हुई

सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका वाड्रा से मुलाकात के दौरान हरियाणा की किसान महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण और जीएसटी पर भी बातचीत की। सोनिया गांधी के घर पहुंचीं महिलाएं अपने साथ देसी घी, मीठी लस्सी, घर का बना अचार लेकर आईं थीं।

---विज्ञापन---

राहुल गांधी ने एक ट्वीट में लिखा कि मां, प्रियंका और मेरे लिए एक यादगार दिन, कुछ खास मेहमानों के साथ! सोनीपत की किसान बहनों का दिल्ली दर्शन, उनके साथ घर पर खाना, और खूब सारी मज़ेदार बातें। साथ मिले अनमोल तोहफे – देसी घी, मीठी लस्सी, घर का अचार और ढेर सारा प्यार।

वीडियो में गांधी परिवार ग्रामीण महिलाओं के साथ हल्के-फुल्के पल बिताते और उन्हें दोपहर का भोजन देते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी को यह पूछते हुए सुना गया कि क्या उन्हें खाना पसंद आया और उन्होंने पूछा कि क्या सभी के पास मिठाई है। वह बच्चों और लड़कियों को चॉकलेट बांटते भी नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

पहले भी राहुल अपनी शादी पर रख चुके हैं अपनी राय

इससे पहले एक हल्की-फुल्की बातचीत में राहुल गांधी ने कहा था कि जब सही लड़की आएगी तो वह शादी करेंगे। 52 वर्षीय पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि उन्हें शादी से कोई आपत्ति नहीं है।

First published on: Jul 29, 2023 03:20 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola