Vice President Election 2022: उपराष्ट्रपति पद के लिए आज चुनाव होना है और आज ही चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे। संसद भवन में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू की जाएगी। देर शाम तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को खत्म हो रहा है। एनडीए ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि विपक्ष ने कांग्रेस नेता माग्ररेट अल्वा (Margaret Alva) को अपना उम्मीदवार बनाया है।
उपराष्ट्रपति के चुनाव में सिर्फ लोकसभा और राज्यसभा के सांसद वोट करते हैं। इस चुनाव में मनोनीत सदस्य भी हिस्सा लेते हैं। यानी उपराष्ट्रपति के चुनाव में कुल 788 वोट डाले जा सकते है। इसमें लोकसभा के 543 सांसद और राज्यसभा 243 सदस्य वोट करते हैं। राज्यसभा सदस्यों में 12 मनोनीत सांसद भी हैं।
सियासी समीकरण के मुताबिक एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का देश का 14वां उपराष्ट्रपति चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। बीजेपी अपने दम पर जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति चुनाव में जिताने की स्थिति में थी। बीजेपी के पास लोकसभा में 303 तो राज्यसभा में 91 सदस्य हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए यह संख्या काफी है।
इस बीच राष्ट्रपति चुनाव की तरह ही इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार को बीजेपी, वाईएसआर कांग्रेस, बीएसपी और टीडीपी ने समर्थन देने का ऐलान किया है। इन दलों के दोनों सदनों में सदस्यों की संख्या 67 है। इसके अलावा लोकसभा में शिवसेना के कम से कम 13 सदस्य बीजेरी के साथ हैं। इस हिसाब से एनडीए उम्मीदवार धनखड़ को 65 फीसदी से भी ज्यदा वोट मिलने की संभावना है।
संबंधित खबरें
LIVE: आज दिल्ली में जंतर-मंतर पर CJP का विरोध प्रदर्शन, 38000 जवान तैनात
28 mins agoमहिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
7 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
8 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
9 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
9 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
9 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
10 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
11 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
12 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines