हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

उपराष्ट्रपति चुनाव में क्या कहता है नंबर गेम, NDA के पास बहुमत फिर कांग्रेस से क्यों मांगा समर्थन?

Vice Presidential Elections: उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए एनडीए और इंडिया ब्लॉक ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एनडीए के पास बहुमत है, फिर भी कांग्रेस से समर्थन मांगना चर्चा का विषय बन गया है। विस्तार से जानने के लिए पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
उपराष्ट्रपति पद के लिए होना है चुनाव।

Vice Presidential Elections: 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। इसमें भाग लेने के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने सीपी राधाकृष्णन पर दांव खेला है। वहीं विपक्ष ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। 17 अगस्त को बीजेपी की संसदीय बोर्ड में राधाकृष्णन प्रत्याशी घोषित किया है। इस बार एनडीए ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को उपराष्ट्रपति चुनाव का जिम्मा सौंपा है, वहीं केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को चुनाव एजेंट बनाया है। एनडीए के पास साफ बहुमत है, इसके बाद भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन से समर्थन मांगा है। यह राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

उपराष्ट्रपति पद के लिए क्या कहता है नंबर गेम?

वर्तमान में लोकसभा में 542 और राज्यसभा में 240 सांसद हैं। यानि कुल 782 संसद सदस्य हैं। उपराष्ट्रपति पद के लिए 392 मतों की आवश्यकता होगी। एनडीए के पास 427 सदस्यों का सीधा समर्थन प्राप्त है। इसमें लोकसभा के 293 और राज्या के 134 सदस्य हैं। वहीं विपक्ष की बात की जाए तो लोकसभा और राज्यसभा को मिलाकर 355 सांसद हैं। हालांकि अभी तक 133 सांसद को किसी भी पक्ष में नहीं देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कैसे होता है उपराष्ट्रपति का चुनाव, क्या है प्रक्रिया? ये योग्यताएं होनी हैं जरूरी

विज्ञापन

5वीं बार निर्विरोध के लिए राजनाथ का प्रयास?

देश में अब तक 16 बार उपराष्ट्रपति के चुनाव हो चुके हैं। इसमें से महज 4 बार ही उपराष्ट्रपति का चुनाव निर्विरोध हुआ है। साल 1952 से 1962 तक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन दो बार उपराष्ट्रपति के निर्विरोध विजेता हुए थे। इसके बाद 1952 में भी आंध्र प्रदेश के जनाब शेख खादिर हुसैन के नामांकन वापस लेने पर राधाकृष्णन अकेले प्रत्याशी रह गए थे।

इसके बाद साल 1979 में भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश मोहम्मद हिदायतुल्लाह निर्विरोध उपराष्ट्रपति चुने गए। हो सकता है कि बीजेपी 5वीं बार उपराष्ट्रपति को निर्विरोध चुनना चाह रही है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के बाद यह कयास और तेज हो गए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: CP राधाकृष्णन को क्यों कहा जाता है तमिलनाडु का मोदी? RSS से की थी शुरुआत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola