Venkaiah Naidu Farewell: मौजूदा उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया (Venkaiah Naidu) नायडू का 10 अगस्त को कार्यकाल खत्म हो रहा है। इससे पहले आज उनका राज्यसभा में बतौर सभापति आखिरी दिन है। इस मौके पर उन्हें राज्यसभा से विदाई दी जा रही है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) के भाषण से हुई।
अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हम सब यहां राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को उनके कार्यकाल के समापन पर धन्यवाद देने के लिए मौजूद हैं। यह इस सदन के लिए बहुत ही भावुक क्षण है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘देश को उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू का अनुभव मिलता रहेगा। आपने सभी भूमिकाओं को अच्छे से निभाया। मैंने आपको अपने कई भूमिकाओं में देखा है।’
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘नायडू जी की हर बात बेबाक और बेजोड़ है। वेंकैया नायडू के साथ करना हमारा सौभाग्य है। मैं आपके मानकों में लोकतंत्र की परिपक्वता को देखता हूं। आपने संवाद, संपर्क और समन्वय के जरिये ना सिर्फ सदन को संचालित किया, बल्कि इसे प्रोडक्टिव भी बनाया। जब भी सदन में टकराव की स्थिति होती थी तो आपने उस समय निर्णायक भूमिका निभाई।’
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में कहा कि ‘देश अपने अगले 25 साल की नई यात्रा की शुरुआत कर रहा है। हम लोग लोकतंत्र के बारे में आपसे काफी कुछ सीख सकते हैं। आप हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं। नायडू जी के वन लाइनर, विन लाइनर होते हैं।’
दरअसल उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बुधवार यानी 10 अगस्त को कार्यकाल खत्म हो रहा है और 11 अगस्त को जगदीप धनखड़ उनके उत्ताराधिकारी के रुप में उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे और कार्यभार संभालेंगे। 9 अगस्त को मुहर्रम और 11 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार होने की वजह से सदन की कोई बैठक नहीं होगी। लिहाजा इस कार्यक्रम का आज ही आयोजन किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
भारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
2 mins agoराज्यसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट; हरदीप सिंह पुरी का कटा टिकट
6 mins ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
1 hr agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
1 hr agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
1 hr agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
1 hr ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
2 hrs agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
3 hrs ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
3 hrs agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट, ट्रेड-निवेश समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines