Vice President Oath Ceremony: सीपी राधाकृष्णन ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिलवाई ओथ. महाराष्ट्र के राज्यपाल से बने भारत के 15वें राष्ट्रपति. शपथ समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल हुए हैं. अमित शाह और पीएम मोदी भी रहे मौजूद। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत कई मंत्रियों ने की समारोह में शिरकत. 2024 में महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर काम किया है. राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले थे.
नेताओं-मंत्रियों ने की शिरकत
उपराष्ट्रपति पद के शपथ समारोह में देश के कई बड़े नेताओं और मंत्रियों ने शिरकत की. पीएम मोदी और केंद्रिय मंत्रियों अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गड़करी, हरदीप पुरी समेत धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल हुए। पूर्व उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी सबसे खास रही. हालांकि, उनके साथ-साथ वैंकेया नायडू और मोहम्मदद हामिद अंसारी भी आयोजन में रहे.
ये भी पढ़ें-कौन हैं CP राधाकृष्णन? जिन्हें NDA ने बनाया उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार
राज्यपाल के तौर पर दे चुके हैं सेवाएं
67 वर्षीय सीपी राधाकृष्णन राज्यपाल के तौर पर भी सेवाएं दे चुके हैं. वे झारखंड के राज्यपाल रह चुके हैं, वहां वे 18 फरवरी 2023 से 30 जुलाई 2024 कार्यरत थे. इसके अलावा, तेलंगाना में अतिरिक्त राज्यपाल के तौर पर 20 मार्च 2024 से 30 जुलाई 2024 के बीच काम कर चुके हैं. 22 मार्च 2024 से 6 अगस्त 2024 के बीच पुडुचेरी में उपराज्याल रहे और महाराष्ट्र में 31 जुलाई 2024 से 11 सितंबर 2025 तक राज्यपाल रहे.
पूर्व जस्टिस को इतने वोटों से हराया
NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के सामने इंडिया गठबंधन से पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी थे. राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले थे और बी सुदर्शन को 300. इससे साफ दिखाई पड़ रहा था कि नतीजे किस ओर झुके हैं. राधाकृष्णन तमिलनाडु में सीनियर बीजेपी नेता रह चुके हैं. बता दे कि 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों के चलते उपराष्ट्रपति इस्तीफा दे दिया था.
क्या हैं इनकी जिम्मेदारियां?
उपराष्ट्रपति राज्यसभा की बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। सदन में अनुशासन बनाए रखना और बहस को नियंत्रित करना और मतदान की प्रक्रिया का संचालन करने जैसे काम करने होते हैं. राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में कार्यभार को संभालना. उपराष्ट्रपति विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अलावा, मौजूदा सरकार और संसद से जुड़े कई औपचारिक अवसरों पर उपस्थित होते हैं.
ये भी पढ़ें-उपराष्ट्रपति चुनाव: ‘लाखों की सैलरी, फ्री विदेशी टूर’, देश के दूसरे बड़े पद पर क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं?
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
30 mins agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
41 mins agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
59 mins ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
3 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
4 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
4 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
5 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
6 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
9 hrs agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines