Jagdeep Dhankhar resignation: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर कर लिया गया है। उन्होंने देर रात स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया था। 74 साल के धनखड़ 2022 से पद संभाल रहे थे। उनका अभी दो साल का कार्यकाल बाकी था। ऐसे में संसद के मानसून सत्र से पहले उनका इस्तीफा देना हर किसी के लिए हैरानी भरा है। इससे पहले पूरे दिन वह राज्यसभा में मौजूद थे। जहां पर उन्होंने कहा कि वे मुद्दों को लेकर तमाम पहलुओं पर चर्चा करेंगे।
इसके बाद उन्होंने बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग बुलाई थी जिसमें सत्ता के पक्ष के सांसद गायब रहे थे। इसके बाद देर शाम उपराष्ट्रपति ने इस्तीफे का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था। इससे पहले आज मानसूत्र सत्र के दूसरे दिन राज्यसभा की कार्यवाही का संचालन जेडीयू सांसद हरिवंश ने किया था। सूत्रों की मानें तो उनके इस्तीफे वापस लेने को लेकर काफी मान-मनौव्वल की गई थी लेकिन उन्होंने इस्तीफा वापस लेने से इनकार कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने विदाई समारोह में शामिल होने से भी इनकार कर दिया है।
ये भी पढ़ेंः जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर PM मोदी का ट्वीट, लिखा- उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं
इस्तीफे की एक वजह ये भी!
उनके इस्तीफे को लेकर सियासी अफवाहों का बाजार गर्म है। जानकारी के अनुसार कल 12ः30 बजे धनखड़ की ओर से बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की ओर से बैठक बुलाई गई थी। बैठक में सदन के नेता जेपी नड्डा और केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू आए थे। इसके बाद दोबारा बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग शाम 4ः30 बजे बुलाई गई थी। इस मीटिंग से नड्डा और रिजिजू दोनों गायब रहे। इसके बाद धनखड़ ने विपक्ष के नेताओं के साथ मीटिंग की। फिर देर शाम तक उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
पीएम मोदी ने जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर एक्स पर पोस्ट किया। जिसमें उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई। उन्होंने कहा कि जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति समेत कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का मौका मिला। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
ये भी पढ़ेंः भारत के उपराष्ट्रपति को कितनी मिलती है सैलरी? पद छोड़ने के बाद भी मिलेंगी ये सुविधाएं
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
7 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
8 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
9 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
10 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
10 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
11 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
12 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
13 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines