Vice Presidential Election: जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे देने के बाद, अब देश को नए उपराष्ट्रपति की आवश्यकता है। हालांकि, इसके लिए तैयारियां और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो चुकी है। कल यानी 9 सितंबर को इसके लिए वोटिंग भी की जाएगी। एनडीए की ओर से सीपी राधाकृष्णन और इंडिया गठबंधन की तरफ से बी सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। उपराष्ट्रपति का पद देश के सर्वोच्च पदों में दूसरे स्थान पर है। जगदीप धनखड़, हामिद अंसारी और एम. वेंकैया नायडू जैसे लोग इस औदे पर सेवा दे चुके हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर उपराष्ट्रपति को क्या-क्या सुविधाएं मिलती है।
उपराष्ट्रपति को मिलने वाली सुविधाएं
आधिकारिक आवास- उपराष्ट्रपति को दिल्ली के लुटियंस जोन में एक भव्य सरकारी बंगला मिलता है। यहां उनके रहने की सुविधा पूरी तरह से सुरक्षित होती है और कोई किराया नहीं लगता है।
ये भी पढ़ें-GST रिफॉर्म्स को लेकर शशि थरूर का बयान कांग्रेस से अलग, जानें क्या बोले थे अध्यक्ष खड़गे?
वेतन और भत्ता- उपराष्ट्रपति को प्रतिमाह 4 लाख रुपये का वेतन दिया जाता है। इसके अलावा, उन्हें भत्ता और पेंशन मिलती है।
सिक्योरिटी- उपराष्ट्रपति को केंद्र सरकार से सुरक्षा भी मिलती है। उन्हें SPG और हाई फोर्स सिक्योरिटी से सुरक्षा दी जाती है। उनके साथ हर समय Z+ सिक्योरिटी कवर दिया जाता है।
वाहन- इनके पास आधिकारिक रूप से बुलेट प्रूफ गाड़िया दी जाती है और देश-विदेश की यात्रा के लिए एयरफोर्स की प्लेन और हेलीकॉप्टर की सुविधा दी जाती है।
स्टाफ और ऑफिस की सुविधा- उपराष्ट्रपति को आधिकारिक निवास पर भी पर्सनल स्टाफ, सचिवालय और सहयोगी अधिकारी मिलते हैं। इनके पास काम करने के लिए स्वतंत्र उपराष्ट्रपति दफ्तर मिलता है।
यात्रा भत्ता- देश और विदेश यात्रा के लिए उन्हें पूरा खर्चा सरकार द्वारा उठाया जाता है। विदेश दौरे पर उच्च स्तरीय प्रोटोकॉल और स्वागत की सुविधा भी दी जाती है।
मेडिकल सुविधा- इन्हें सरकारी और CGHS अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। यहां इन्हें VIP ट्रीटमेंट मिलता है और घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान भी मेडिकल टीम की सुविधा दी जाती है।
पेंशन और सुविधाएं- पद छोड़ने के बाद इन्हें मासिक पेंशन सुविधा मिलती है। स्टाफ, गाड़ी और ड्राइवर भी मिलता है। पेंशन के साथ भी सरकारी आवास दिया जाता है।
यह भी पढे़ं: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने खाली किया बंगला, अब दिल्ली में इस फॉर्म हाउस में नया ठिकाना
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही आजम खान को ईडी ने हिरासत में लिया, समर्थकों का हंगामा
13 mins ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
41 mins ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
1 hr agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
2 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
2 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
3 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
3 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
4 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
4 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines