जयपुर: एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने शनिवार को उप राष्ट्रपति चुनाव में 500 से अधिक मतों से जीत हासिल की, जबकि विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 200 से कम मत मिले। खबर है कि 725 मतों की गिनती के बाद 15 मत अवैध पाए गए, वहीं, 55 सांसदों ने वोट नहीं डाला। लोकसभा में 36 सांसदों वाली तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव से परहेज किया था। हालांकि इनके दो सांसदों ने मतदान किया था।
वहीं जगदीप धनखड़ के उप राष्ट्रपति बनते ही झुंझुनू स्थित उनके गांव किठाना में जश्न का माहौल शुरू हो गया। वीडियो में गांव की महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा में नृत्य करती हुई दिखाई दे रही हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है की जैसे रिजल्ट आया, वैसे उनके पैतृक गांव किठाना में जश्र शुरू हो गया। जैसे इस सूचना सभी को इंतजार था। रिजल्ट की सूचना मिलते ही सभी लोग डांस कर खुशियां मनाने लगे। लोग पटाखे फोड़ने लगे। जैसे गांव में दीवाली जैसा माहौल हो गया। लोग एक दूसरे को बधाइयां देने लगे। एक दूसरे गले मिलकर बधाई दी गई। जगदीप धनकड़ के गांव में लोग खुशी का माहौल है।
महिलाएं ग्रामीण महिलाएं घर खुशी के गीत गा रही है। उनके पैतृक घर पर आसपास के गांवों के लोगों का मेला लगा हुआ है। जीत की खुशी मनाने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद है। उनके घर पर ग्रामीण खुशियां मनाने रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि आज उनके गांव का नाम पूरे देश में रोशन हो गया है। सुबह से ही गांव में पूजा अर्चना का दौर जारी था। अपने लाड़ले के लिए लोग प्रार्थनाएं कर रहे थे।
लोकसभा महासचिव उत्पल के सिंह ने घोषणा करते हुए कहा, “राज्य सभा के निर्वाचित और मनोनीत सदस्यों और लोकसभा के निर्वाचित सदस्यों सहित 780 मतदाताओं में से 725 मतदाताओं ने अपना वोट डाला। कुल मतदान 92.94 प्रतिशत था।” इसके बाद जगदीप धनखड़ को उप-राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके आवास जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
CJP के तिरंगा मार्च में शामिल न हों, सिर्फ 11 लोगों को इजाजत: दिल्ली पुलिस
3 mins agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
25 mins agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
2 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
3 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
4 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
5 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
5 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
6 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
6 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines