Vice President Election: चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के लिए इलेक्शन पर अपडेट दिया है। आयोग ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि ‘चुनाव आयोग पहले ही 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी सभी तैयारियां शुरू कर चुका है। दरअसल, 21 जुलाई की रात को उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दे दिया था। वहीं, बीते दिन उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया गया। धनखड़ ने अपना पद छोड़ने के पीछे स्वास्थ्य कारण बताए। अब इलेक्शन कमीशन उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराएगा।
चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है- EC
इलेक्शन कमीशन ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए इसकी जानकारी दी। इसमें कहा गया कि ‘इलेक्शन कमीशन ने 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी सभी तैयारियां पहले ही शुरू कर दी हैं। इसके बाद अब जल्द ही इससे जुड़ी अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली जाएंगी और इस पद के लिए चुनाव कब कराया जाएगा इसका ऐलान कर दिया जाएगा।
इलेक्शन कमीशन ने प्रेस नोट में कहा कि ‘गृह मंत्रालय ने 22 जुलाई 2025 को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की अधिसूचना जारी की। इसके बाद अब चुनाव कराया जाएगा। इस पर EC ने कहा कि ‘चुनाव आयोग को अनुच्छेद 324 के तहत भारत के उपराष्ट्रपति के पद के लिए चुनाव कराने का अधिकार है।’
क्या-क्या तैयारियां शुरू हो चुकी हैं?
इलेक्शन कमीशन ने बताया कि ‘इस चुनाव के लिए जो तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं, उनमें राज्यसभा और लोकसभा के निर्वाचित और मनोनीत सदस्यों के नाम, रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के नामों को फाइनलाइज करना। इसके अलावा सभी पूर्व उपराष्ट्रपतियों के चुनावों का बैकग्राउंड तैयार करने का काम किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें: भारत के उपराष्ट्रपति को कितनी मिलती है सैलरी? पद छोड़ने के बाद भी मिलेंगी ये सुविधाएं
संबंधित खबरें
मॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
15 mins agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
43 mins agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
48 mins agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
1 hr agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
1 hr agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
3 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
5 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
5 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
6 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines