Jaya Bachchan को गिरफ्तार करो... VHP ने उठाई मांग; जानें क्या है पूरा मामला

VHP demads Jaya Bachchan Arrest on Maha Kumbh Remark: सपा सांसद जया बच्चन महाकुंभ पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं। VHP ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। तो आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

Jaya Bachchan and Maha Kumbh 2025

VHP demads Jaya Bachchan Arrest on Maha Kumbh Remark: महाकुंभ में मची भगदड़ सियासी गलियारों में लगातार सुर्खियां बटोर रही है। विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया है। समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद जया बच्चन ने भी इस पर चुप्पी तोड़ी थी। हालांकि महाकुंभ पर दिए गए बयान के कारण अब वो विवादों में घिर गई हैं। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग की है।

VHP ने की गिरफ्तारी की मांग

VHP के मीडिया प्रमुख शरद शर्मा का कहना है कि जया बच्चन को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए। वो गलत और झूठा बयान देकर लोगों को गुमराह कर रही हैं। महाकुंभ आस्था और भक्ति की रीढ़ है। धर्म, कर्म और मोक्ष के लिए लोग यहां आते हैं। इस महापर्व से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी है। ऐसे में जया बच्चन का बयान पूरी तरह से गलत है और उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए।

 जया बच्चन का बयान

बता दें कि महाकुंभ की भगदड़ पर बयान देते हुए जया बच्चन ने कहा था कि भगदड़ में जो भी लोग मरे, उनकी लाशों को नदी में फेंक दिया गया। जया बच्चन यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि महाकुंभ में पानी इसी वजह से गंदा हो गया है। जया बच्चन ने कहा कि अभी सबसे गंदा पानी कहां है? कुंभ में… वहां भगदड़ में जितने लोगों की मौत हुई, सभी के शवों को नदी में फेंक दिया गया, जिससे महाकुंभ का पानी दूषित हो गया।

जया बच्चन ने उठाए सवाल

जया बच्चन का कहना था कि महाकुंभ में जाने वाले लोगों को कोई खास सुविधा नहीं मिल रही है और उनके लिए विशेष इंतजाम नहीं किए गए हैं। सब झूठ बोला जा रहा है कि करोड़ों श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है। इतनी बड़ी संख्या में लोग एक जगह पर कैसे इकट्ठा हो सकते हैं?

क्या था पूरा मामला?

बता दें कि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के मौके पर 8 करोड़ के आसपास लोगों ने महाकुंभ में संगम स्नान किया था। इस दौरान संगम नोज पर बैरिकेडिंग टूटने से भगदड़ मच गई थी, जिसमें 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। तभी से विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाकर योगी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ