---विज्ञापन---

देश angle-right

वैंकेया नायडू का आज खत्म हो रहा है कार्यकाल, जगदीप धनखड़ कल लेंगे देश के नए उपराष्ट्रपति की शपथ

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू (Venkaiah Naidu) का कार्यकाल आज खत्म हो रहा है। उपराष्ट्रपति (Vice President) के तौर पर वैंकेया नायडू का आज आखिरी दिन होगा। वैंकेया नायडू 11 अगस्त 2017 को उप-राष्ट्रपति बने थे। वैंकेया नायडू की जगह जगदीप धनखड़ देश के नए उपराष्ट्रपति होंगे। जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) कल राष्ट्रपति भवन में […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू (Venkaiah Naidu) का कार्यकाल आज खत्म हो रहा है। उपराष्ट्रपति (Vice President) के तौर पर वैंकेया नायडू का आज आखिरी दिन होगा। वैंकेया नायडू 11 अगस्त 2017 को उप-राष्ट्रपति बने थे। वैंकेया नायडू की जगह जगदीप धनखड़ देश के नए उपराष्ट्रपति होंगे। जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) कल राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें उप-राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगी।

इससे पहले सोमवार को वेंकैया नायडू को विदाई दी गई। इस दौरान फेयरवेल स्पीच देते हुए वो भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि जब मुझे पार्टी छोड़कर उपराष्ट्रपति की जिम्मेदारी दी गई तो वह मेरे लिए बहुत भावुक क्षण था। जिस दिन प्रधानमंत्री ने मुझे बताया कि मुझे भारत का उपराष्ट्रपति बनने के लिए चुना जा रहा है, तब मेरी आंखों में आंसू थे।

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा कि मैंने इस पद के लिए नहीं कहा था। पार्टी ने जनादेश दिया था, मैंने इसके लिए बाध्य होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उस वक्त आंखों में आंसू इसलिए थे क्योंकि मुझे पार्टी छोड़नी पड़ी। उन्होंने कहा कि उच्च सदन की बड़ी जिम्मेदारी है। पूरी दुनिया भारत को देख रही है, भारत आगे बढ़ रहा है। मैं राज्यसभा सांसदों से शालीनता, गरिमा और मर्यादा बनाए रखने की अपील करता हूं ताकि सदन की छवि और सम्मान बना रहे। मैं सभी दलों से कहूंगा कि लोकतंत्र का सम्मान करें।

आपको बता दें कि नायडू भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहने के अलावा अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रहे। उन्होंने मोदी सरकार में शहरी विकास मंत्रालय के अलावा संसदीय कार्य मंत्री और सूचना प्रसारण मंत्रालय का भी कामकाज संभाला।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 10, 2022 08:11 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola