Veer Bal Diwas 2023 पर गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं को लंगर परोसते नजर आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, देखें वीडियो

Veer Bal Diwas पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक गुरुद्वारे में ‘लंगर’ सेवा में हिस्सा लिया और श्रद्धालुओं को लंगर परोसा। देखें वीडियो…

anurag thakur langar seva veer bal diwas

Veer Bal Diwas पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की 'लंगर' सेवा

Veer Bal Diwas 2023: आज वीर बाल दिवस है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में ‘लंगर’ सेवा में हिस्सा लिया।

अनुराग ठाकुर ने श्रद्धालुओं को परोसा लंगर

न्यूज एजेंसी एएनआई ने अनुराग ठाकुर का एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वे श्रद्धालुओं को लंगर परोसते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह भाव सामुदायिक सेवा और समावेशिता की भावना को उजागर करता है।

शेयर किया वीडियो

इससे पहले, एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर किए गए एक पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने धर्म, राष्ट्र और मातृभूमि की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी व बाबा फतेह सिंह जी के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि दोनों साहिबजादों का त्याग, बलिदान और समर्पण युगों-युगों तक हम सभी के लिए प्रेरणादायी रहेगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने एक वीडियो भी शेयर किया।

‘वीर बाल दिवस के रूप में एक नया अध्याय प्रारंभ हुआ है’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर बाल दिवस के मौके पर कहा कि आज देश वीर साहिबजादों के अमर बलिदान को याद कर रहा है। उनसे प्रेरणा ले रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल में वीर बाल दिवस के रूप में एक नया अध्याय प्रारंभ हुआ है।

अमित शाह ने कोलकाता के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में टेका मत्था

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज कोलकाता स्थित गुरुद्वारा श्री बड़ी संगत साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे को गुरु नानक देव जी और गुरु तेग बहादुर जी के संगत का आशीष प्राप्त है।

‘गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों का बलिदान हमें प्रेरणा देते रहेंगे’

अमित शाह ने कहा कि आज ‘वीर बाल दिवस’ के दिन यहां सत्संग सुनना मेरे लिये अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों द्वारा छोटी उम्र में ही धर्म और सत्य की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान युगों-युगों तक हम सभी को प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ