Rahul Gandhi Savarkar Remark: वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही है। रंजीत सावरकर ने कहा कि अगर राहुल गांधी ने अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगी तो वे इस मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘मोदी सरनेम’ मामले में सूरत कोर्ट ने 23 मार्च को दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। इसके एक दिन बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। फिर अगले दिन यानी 25 मार्च को दिल्ली में राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने पूछा था कि ऐसे मामले में कई बार शिकायतकर्ता माफी मांग लेते हैं, तो क्या आप भी माफी मांगेंगे? इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा था कि मेरा नाम सावरकर नहीं है। मेरा नाम गांधी है। गांधी किसी से माफ़ी नहीं मांगते।
रंजीत बोले- शरद पवार कांग्रेस नेता से माफी मांगने के लिए कहें
वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने मंगलवार को कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार को कांग्रेस नेता से माफी मांगने के लिए कहना चाहिए। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए रंजीत सावरकर ने उद्धव ठाकरे से कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
रंजीत ने कहा कि उद्धव ठाकरे और संजय राउत व्यक्तिगत रूप से सावरकर का बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें आगे बढ़कर राहुल गांधी से सावरकर पर अपने बयानों के लिए माफी मांगने के लिए कहना चाहिए। यदि उद्धव और राउत सावरकर का सम्मान करते हैं, तो उन्हें राहुल से न सिर्फ माफी मांगने के लिए कहना चाहिए बल्कि इस संबंध में कुछ कार्रवाई करनी चाहिए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी पार्टियों की बैठक बुलाई थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस के मुखिया शरद पवार भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में पवार ने कहा कि सावरकर महाराष्ट्र में सम्मानित और पूजनीय हैं, ऐसे में उन्हें निशाना बनाने पर एमवीए गठबंधन पर संकट आ जाएगा।
रविवार को उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी को दी थी ये सलाह
उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि वे सावरकर को अपना आदर्श मानते हैं। उद्धव ने राहुल गांधी से अपील की कि सावरकर को नीचा दिखाने से विपक्षी गठबंधन में दरार पैदा होगी। उद्धव ने आगे कांग्रेस नेता से उनका अपमान करने से बचने को कहा।
उद्धव ने कहा, “सावरकर ने 14 साल तक अंडमान सेलुलर जेल में अकल्पनीय यातनाएं झेलीं। हम केवल पीड़ाओं को पढ़ सकते हैं। यह बलिदान का एक रूप है। हम सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि अगर गांधी सावरकर को ‘निंदा’ करना जारी रखते हैं तो विपक्षी गठबंधन में ‘दरार’ आएगी।
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने कहा, “वीर सावरकर हमारे भगवान हैं, और उनके प्रति कोई भी अनादर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम लड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन अपने देवताओं का अपमान करना ऐसी चीज नहीं है जिसे हम बर्दाश्त करेंगे।”
संबंधित खबरें
'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
6 hrs agoLIVE: सरकार ने EC में अपना चेला बैठा रखा है, उन्हें भगाकर रहेंगे- खरगे
8 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
16 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
16 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
17 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
17 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines