Varun Gandhi Fresh Dig At Own Narendra Modi Government: पार्टी लाइन से इतर चल रहे उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर अपनी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अफ्रीकी चीतों को भारत लाने के कदम को क्रूरता और लापरवाही करार दिया है। वरुण गांधी ने कहा कि विदेशों से जानवरों को मंगाने से अच्छा होता कि हम भारत की विलुप्तप्राय प्रजातियों का संरक्षण करते। दरअसल, कूनो नेशनल पार्क में 5 महीने के दौरान 9 चीतों की मौत हुई है। इस बीच फिर से अफ्रीका से चीतों का एक बैच लाने की पहल शुरू हुई है। इसी बात को लेकर वरुण गांधी ने अपनी सरकार को घेरा है।
पीएम मोदी ने अपने बर्थडे शुरू किया था प्रोजेक्ट चीता
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 17 सितंबर को अपने बर्थडे पर प्रोजेक्ट चीता के तहत नामीबिया से लाए गए चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। रविवार को चीता प्रोजेक्ट की पहली वर्षगांठ है।
भारतीय जीवों के संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए
सोशल मीडिया पर वरुण गांधी ने लिखा कि अफ्रीका से चीतों को भारत लाना और उनमें से नौ को विदेशी भूमि में मरने के लिए छोड़ देना न केवल क्रूरता है, बल्कि यह लापरवाही का एक भयावह प्रदर्शन है। हमें इन शानदार प्राणियों का दर्द बढ़ाने के बजाय अपनी लुप्तप्राय प्रजातियों और आवासों के संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
साधु को देख सीएम योगी पर किया था कटाक्ष
यह पहला मौका नहीं है, जब पीलीभीत सांसद ने अपनी सरकार पर हमला बोला है। पिछले महीने उत्तर प्रदेश में एक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से एक साधु को परेशान न करने के लिए कहा था और कहा था कि कोई नहीं जानता कि महाराज जी कब मुख्यमंत्री बन जाएं। फिर हमारा क्या होगा?
दिसंबर में फिर चीतों का बैच आने की उम्मीद
प्रोजेक्ट चीता के प्रमुख एसपी यादव ने कहा कि चीतों के अगले बैच को दक्षिण अफ्रीका से आयात किया जाएगा और गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में लाया जाएगा, जो साल के अंत तक उनके स्वागत के लिए तैयार हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Watch Video: ट्रेडमिल पर दौड़ते-दौड़ते चली गई 20 साल के युवक की जान, डॉक्टर ने बताई मौत की वजह
संबंधित खबरें
गोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
4 mins ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
11 mins agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 hr ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
4 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
5 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
7 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
8 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
8 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
8 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines