Varanasi Uttar Pradesh Cyber Crime Online Fraud: ऑनलाइन क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आए दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं जब लोग इसका शिकार होकर लाखों रुपये गंवा देते हैं। कभी नौकरी का लालच देकर तो कभी सस्ता लोन देने का झांसा देकर ठग ठगी करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि इन जालसाजों के चक्कर में पढ़े लिखे और समझदार लोग भी पड़ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आया है। यहां 60 रुपये के चक्कर में एक शख्स को 16 लाख रुपये गंवाने पड़े। यह शख्स वर्क फ्रॉम होम यानी घर से काम के झांसे में फंस गया और ठगी का शिकार हो गया।
जांच में जुटी पुलिस
मामला वाराणसी में भेलूपुर थानाक्षेत्र के जगन्नाथपुरी कॉलोनी का है। यहां के रहने वाले एक शख्स जिसका नाम अनिरुद्ध मित्रा है ने पुलिस थाने में इसे लेकर केस दर्ज कराया है। व्हाट्सएप के जरिए किए गए फ्रॉड में शख्स ने 16 लाख 66 हजार रुपये गंवा दिए। वहीं शिकायत दर्ज होने के बाद सारनाथ स्थित साइबर थाने की पुलिस जांच में जुट गई है और कार्रवाई करने की बात कह रही है।
देखें-साइबर क्राइम पर यह वीडियो
कैसे बनया शिकार
शख्स ने साइबर क्राइम थाने की पुलिस को बताया है कि मोनिका नाम कि लड़की ने उसे वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर वर्क फ्रॉम होम का झांसा दिया था। उस लड़की ने खुद को वेब डीयू कंपनी का प्रतिनिधि बताया था। उसने इसे घर से कमाई का एक बढ़ियां मौका बताया था। उस लड़की ने कहा था कि हर दिन 21 टास्क पूरे करने होंगे और हर एक टास्क के लिए 60 रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद लड़की ने जो भी कहा वह करता गया। फिर उसने पीड़ित शख्स से धीरे-धीरे 16 लाख से ज्यादा रुपये अपने अकाउंट में मंगवा लिए। शख्स को शक हुआ तो वह तुरंत शिकायत लेकर थाने पहुंचा।
ये भी पढ़ें-Explainer: कुरियर स्कैम क्या है जो एक झटके में आपको बना देगा कंगाल? बैकों ने जारी की है चेतावनी
संबंधित खबरें
राहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
13 mins agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
1 hr agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
1 hr agoEC का 6 राज्यों में SSR को लेकर बड़ा ऐलान, 21 जनवरी को आएगी फाइनल लिस्ट
1 hr agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
2 hrs ago'हिरासत और गिरफ्तारी में अंतर नहीं कर सकते', सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
2 hrs agoक्या सुप्रिया सुले केंद्रीय मंत्री बनेंगी? कैबिनेट विस्तार पर बड़ा अपडेट
3 hrs ago'चुनाव हारने के बाद BJP ने बदले नियम', राहुल गांधी ने बोला तीखा हमला
3 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
4 hrs ago'गलत नंबर मिला दिया, संसद जाइए', SC-ST की आरक्षित सीटों पर SC का बड़ा फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines