काशी में PM Modi की जीत के ल‍िए बीजेपी ने खड़ी की 'फौज', केंद्रीय मंत्री..मुख्‍यमंत्री सब पहुंचे बनारस

BJP Leaders in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी में 1 जून को मतदान होगा। ऐसे में पीएम मोदी का चुनाव प्रचार करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों की फौज काशी पहुंच गई। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पिछले कई दिनों से काशी और गोरखपुर के चक्कर लगा रहे हैं।

Varanasi Loksabha election 2024

Varanasi Loksabha election 2024

Varanasi Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण का महासंग्राम नजदीक आ गया है। 1 जून को आखिरी चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान होगा। जाहिर है सांतवें चरण में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। मगर इस बीच सभी की नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी पर टिकी है। पीएम मोदी के गढ़ बने वाराणसी को छीनने के लिए विपक्ष लगातार रैली कर रहा है तो काशी का किला बचाने के लिए केंद्रीय मंत्रियों की फौज ने मोर्चा संभाल लिया है।

विपक्षी दलों ने भरी हुंकार

छठे चरण का मतदान खत्म होने के बाद कई दिग्गज नेताओं ने काशी का रुख किया। प्रियंका गांधी और डिंपल यादव के रोड शो लेकर बीते दिन राहुल गांधी और अखिलेश यादव की रैली ने जमकर सुर्खियां बटोरीं। इसी बीच AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी भी वाराणसी पहुंचे और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोलते नजर आए।

काशी पहुंचे केंद्रीय मंत्री

हालांकि 13 मई को हुए नामांकन के बाद पीएम मोदी काशी नहीं गए। ऐसे में कई केंद्रीय मंत्रियों ने खुद वाराणसी में जमावड़ा लगा दिया और हर वर्ग के लोगों से मिलकर पीएम मोदी के लिए वोट की मांग की।

जेपी नड्डा, बीजेपी अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वाराणसी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित मतदाता सम्मेलन और बुनकर कारिगर महासम्मेलन को संबोधित किया। वहीं संबोधन खत्म होने के बाद बीजेपी अध्यक्ष खुद हुनरमंद कारिगरों से मिलकर सरकार की योजनाओं का फीडबैक लेते नजर आए।

एस.जयशंकर, विदेश मंत्री

विदेश मंत्री एस.जयशंकर भी वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर थे। 26-27 मई को उन्होंने बनारस में रहने वाले तमिल समुदाय के लोगों से बातचीत की। इसके अलावा विदेश मंत्री ने काशी में स्थित कांची कामाकोटी मंदिर में भी माथा टेका। वहीं एस.जयशंकर ने बनारसी लोगों के साथ ग्लोबल डिप्लोमेसी पर चर्चा की। साथ ही काशी के शिक्षकों और बच्चों के साथ कई बैठकें करते नजर आए।

पीयूष गोयल, वाणिज्य एंव उद्योग मंत्री

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी बनारस पहुंच कर काशी के रंग में रंग गए। उन्होंने ‘मोदी तेरे नाम बनारस’ थीम पर आम जनता से संवाद किया। इसके अलावा पीयूष गोयल ने बनारस के व्यापारी सम्मलेन में हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने वाराणसी के उद्यमियों और उद्योगपतियों से भी बातचीत की।

योगी आदित्यनाथ, यूपी के मुख्यमंत्री

केंद्रीय मंत्रियों के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपना ठिकाना लखनऊ से बदलकर वाराणसी और गोरखपुर कर लिया है। वाराणसी पीएम मोदी की सीट है तो गोरखपुर योगी का गढ़। दोनों की सीटों पर अंतिम चरण में चुनाव होंगे। ऐसे में सूबे के सीएम का साथ देने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी वाराणसी का दौरा किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ