हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वाराणसी समेत 30 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के पीछे कौन? पुलिस को लगा सुराग

Varanasi Airport Bomb Alert : देश के 30 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे हाई अड्डे अथॉरिटी और सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया। यह धमकी भरा मेल एयरपोर्ट के निदेशक को भेजा गया था। इसे लेकर पुलिस के हाथ बड़ा सुराग लगा है।

विज्ञापन
एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी।

Varanasi Airport Threat : वाराणसी समेत देश के 30 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी भरा मेल लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, वाराणसी के निदेशक को मिला है। इसके बाद एयरपोर्ट पर हाईअलर्ट जारी कर दिया गया। इसे लेकर पुलिस और सीआईएसफ के अधिकारियों ने आपात बैठक की।

वाराणसी एयरपोर्ट के निदेशक के पास एक अज्ञात धमकी भरा ई-मेल आया, जिसमें लिखा था कि देश के 30 एयरपोर्ट पर बम लगा दिया गया है, जो रिमोट के एक बटन दबाते ही विस्फोट हो जाएगा। मेल मिलने के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। इसके बाद एयरपोर्ट के कांफ्रेंस हाल में सीआईएसएफ, कमिश्नरेट पुलिस समेत विभिन्न खुफिया एजेंसियों की आपात बैठक बुलाई गई।

यह भी पढ़ें : वाराणसी हवाईअड्डे को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने दबोचा कॉल करने वाला तो रह गए हैरान

विज्ञापन

एयरपोर्ट कैंपस और आसपास गांवों में सुरक्षाबलों का रूट मार्च

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सुरक्षा एजेंसियों को इस मामले की सूचना दी। साथ ही हवाई अड्डे पर अलर्ट घोषित कर दिया गया। अब जांच एजेंसी यह पता लगा रही है कि मेल किसने भेजा है? अधिकारियों की बैठक के बाद एयरपोर्ट कैंपस और उसके पास स्थित गांवों में सुरक्षा बलों ने रूट मार्च किया। साथ ही अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : वाराणसी हवाई अड्डे के बाथरूम में मिला संदिग्ध पैकेट; सुरक्षाकर्मियों ने खोला तो निकला एक करोड़ का सोना

जानें किसकी है करतूत

विज्ञापन

एजेंसियों की प्रथम दृष्यता जांच में पता चला है कि किसी सिरफिरे की यह करतूत हो सकती है। इसे लेकर सीआईएसएफ के कमांडेंट अजय कुमार ने बताया कि किसी सिरफिरे का यह काम लग रहा है, लेकिन हमने एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों के जवानों की तैनाती बढ़ा दी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola