Vande Bharat Train: दिल्ली से श्रीनगर का सफर होगा और भी आसान, वंदे भारत ट्रेन की बढ़ी कनेक्टिविटी

Vande Bharat Train: चिनाब नदी के ऊपर बने पुल के उद्घाटन के साथ-साथ जम्मू से श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की भी शुरुआत हो चुकी है। यह केंद्र शासित प्रदेश के लिए तीसरी सेमी-हाई-स्पीड रेल है, लेकिन कश्मीर घाटी के लिए पहली ट्रेन है।

Vande Bharat Train

Vande Bharat Train Source- Freepik

Vande Bharat Train: चिनाब नदी के ऊपर बने पुल का उद्घाटन हो चुका है। इस पुल के बनने से जम्मू-कश्मीर ही नहीं, देश के कई राज्यों को फायदा मिलने वाला है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी का यह दौरा विकास और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने वाला है। यह कश्मीर के साथ-साथ भारत के लिए भी ऐतिहासिक पल होगा, जो एक नए अध्याय की शुरुआत करेगा। बता दें कि यह पुल कोई आम पुल नहीं है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज है। इसकी ऊंचाई लोकप्रिय एफिल टावर से भी 35 मीटर ज्यादा है। इसके साथ ही जम्मू से श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की भी शुरुआत हो चुकी है।

विज्ञापन

यह उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) पर एक मील का पत्थर साबित होगी। अभी तक, वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से कटरा तक चल रही थी। वहीं, अब से श्रीनगर तक इसका मार्ग बढ़ जाएगा। यह ट्रेन देश में कनेक्टिविटी में सुधार करेगी, पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ आर्थिक विकास में भी मदद करेगी, जिससे दिल्ली से श्रीनगर तक की यात्रा का समय केवल 13 घंटे में पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन

श्रीनगर सफर होगा आसान

यह केंद्र शासित प्रदेश के लिए तीसरी सेमी-हाई-स्पीड रेल है, लेकिन कश्मीर घाटी के लिए पहली ट्रेन है। इस ट्रेन ने सफलतापूर्वक अपने सभी परीक्षण पूरे कर लिए हैं, जिसका संचालन और रखरखाव उत्तर रेलवे करेगा। इस नई ट्रेन सेवा से एसवीडीके और श्रीनगर को जोड़ा जाएगा। बता दें कि अभी तक सड़क मार्ग से यात्रा करने में 8 से 10 घंटे का समय लगता था। वहीं, वंदे भारत ट्रेन से इस सफर का समय घटकर सिर्फ 3 घंटे रह जाएगा।

विज्ञापन

दिल्ली से श्रीनगर जाने का क्या होगा किराया?

नई दिल्ली से श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन अपना सफर 13 घंटे में पूरा करेगी, जो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से देर शाम 7 बजे संचालित होगी और सुबह 8 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। इसके शुरू होने से राजधानी सीधे तौर पर कश्मीर घाटी से जुड़ जाएगी। इस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 11 एसी 3-टायर (3A) कोच, 4 एसी 2-टायर (2A) कोच और 1 फर्स्ट (1A) एसी कोच रहेंगे। इस ट्रेन में 3AC कोच का किराया 2000, 2AC कोच का 2500 और 1AC कोच का किराया 3000 रुपये तक रहेगा।

कौन से स्टेशन से गुजरेगी?

दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन के 7 प्रमुख स्टेशन होंगे, जिसमें दिल्ली के बाद अंबाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, कठुआ, जम्मू तवी स्टेशन, श्री माता वैष्णों देवी कटरा स्टेशन, संगलदान स्टेशन, बनिहाल स्टेशन के बाद श्रीनगर स्टेशन पर पहुंचेगी। इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए हीटिंग सिस्टम, चालक के केबिन में कोहरे या ठंड से बचाव के लिए गर्म विंडशील्ड और सर्दियों के लिए एंटी-फ्रीजिंग पाइपलाइन लगाई गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ