Vande Bharat Train Attack Chandra Shekhar Aazad: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर हैरान करने वाली खबर सामने आई है। वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया है। इस ट्रेन में ASP के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद भी सवार थे। पथराव में वंदे भारत एक्सप्रेस की खिड़की का शीशा भी चकनाचूर हो गया है, जिसकी तस्वीर चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
बाल-बाल बचे आजाद
यह ट्रेन दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही थी। बुलंदशहर का कमालपुर स्टेशन क्रॉस करने के बाद किसी ने वंदे भारत ट्रेन की खिड़की पर जोर से पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। यह पत्थर चंद्रशेखर आजाद के आगे बैठे यात्रियों की खिड़की पर जा लगा, जिससे शीशा टूट गया। चंद्रशेखर का दावा है कि पत्थरबाजों का निशाना उन्हीं पर था, लेकिन उनका निशाना चूक गया और आगे बैठे यात्रियों की खिड़की पर जा लगा। इस घटना के बाद उन्होंने रेलवे यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें – कांग्रेस नेता मोहम्मद यूनुस का अश्लील वीडियो वायरल, पार्टी ने लिया ये बड़ा एक्शन
चंद्रशेखर का ट्वीट वायरल
चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया पर ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि आज सुबह मैं वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली से कानपुर जा रहा था। सुबह लगभग 7:12 बजे ट्रेन ने जैसे ही बुलंदशहर जिले के कमालपुर स्टेशन को पार किया, तभी बाहर से किसी असामाजित तत्व ने पत्थर फेंक, मेरे से 2 सीट आगे बैठे यात्रियों के पास लगा शीशा चकनाचूर हो गया। मैं भी हतप्रभ और स्तब्ध रह गया। इससे सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंची है और रेल यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
रेल मंत्री से की अपील
आजाद ने रेल मंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री, रेलवे पुलिस और प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए। समाज में जागरुकता फैलाने की भी जरूरत है। साथ ही उन्होंने समाज में भी इन चीजों के प्रति जागरुकता फैलाने की अपील की है।
यह भी पढ़ें – Punjab News: हावड़ा मेल कोच में हुआ धमाका, प्लास्टिक की बाल्टी में ले जा रहे थे पटाखे, 4 घायल
संबंधित खबरें
दुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
35 mins ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
3 hrs agoचार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
3 hrs agoECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
6 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
8 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
8 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
8 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
9 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
9 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines