Vande Bharat Express: वंदे भारत रैक, जो कटरा और श्रीनगर के बीच उद्घाटन यात्रा के लिए निर्धारित है। यह स्पेशल वंदे भारत ट्रेन जम्मू-कश्मीर के परिवहन क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम है। इस ट्रेन के आगमन से स्थानीय और बाहरी यात्रियों के लिए यात्रा में आसानी की उम्मीद जताई जा रही है। अब वह दिन दूर नहीं है जब कश्मीर घाटी का संपर्क सालों-साल देश-दुनिया से जुड़ा रहेगा।
वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल
आज पहली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन किया गया। आठ कोच वाली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से जम्मू पहुंची। यह ट्रेन फिर कटरा जाएगी और उसके बाद श्रीनगर तक का सफर तय करेगी। जम्मू-कश्मीर की दो राजधानियों, जम्मू और श्रीनगर को जोड़ने वाली देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार है।
आज इस ट्रेन के स्पेशल रेक का ट्रायल रन किया गया। आपको बता दें, दिल्ली से शुरू होकर जम्मू पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस ने कटरा से श्रीनगर के लिए अपनी पहली सफल यात्रा की। इस ट्रायल रन के दौरान जम्मू रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों ने ट्रेन का स्वागत किया और उत्साह व्यक्त किया। खासतौर पर लद्दाख के लोगों ने इस ट्रेन के कश्मीर तक जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।
एंटी-फ्रीजिंग तकनीक से लैस ट्रेन
यह ट्रेन जम्मू से श्रीनगर के बीच अधिक से अधिक 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी। कटरा से श्रीनगर की 190 किमी की दूरी को यह ट्रेन मात्र 3 घंटे में तय करेगी। जम्मू-कश्मीर का क्षेत्र सुरक्षा और पर्यावरण के लिहाज से संवेदनशील है। इसलिए इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को स्पेशल एंटी-फ्रीजिंग तकनीक से बनाया गया है। यह ट्रेन 20 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी पूरी स्पीड से दौड़ सकती है।
इन सुविधाओं से लैस है ट्रेन
वंदे भारत ट्रेन का निर्माण चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (Integral Coach Factory) में किया गया है। इसमें एडवांस हीटिंग सिस्टम है, जिससे यात्रियों, ड्राइवर समेत रेल कर्मियों को ठंड में किसी तरह की असुविधा न हो। ड्राइवर के केबिन की विंडशील्ड को भी हीटिंग सिस्टम से लैस किया गया है ताकि सामने का दृश्य साफ नजर आए। पानी की पाइपलाइन और बायो टॉयलेट्स में पानी जमने से रोकने के लिए भी विशेष तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
जल्द सर्विस होगी शुरू
इस ट्रायल रन के सफल होने के बाद जम्मू और श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवाएं जल्द शुरू की जाएंगी। इस ऐतिहासिक कदम से न केवल ट्रेवल टाइम घटेगा बल्कि जम्मू-कश्मीर के विकास में भी तेजी आएगी।
ये भी पढ़ें- अमेरिका समेत दुनियाभर में रह रहे illegal immigrants को लाया जाएगा वापस, विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
जेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
7 mins agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
1 hr ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
2 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
5 hrs agoLIVE: इंडिगो ने रद्द की रियाद जाने वाली उड़ानें, आदेश 31 अक्टूबर तक लागू
5 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
6 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines