देश की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को लेकर बड़ा अपडेट, दिवाली से पहले ट्रैक पर दौड़ेगी

वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। रेलवे दिवाली से ठीक पहले इस ट्रेन को शुरू करने की योजना है। इसे लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। रेलवे के मुताबिक, शुरुआत में ये ट्रेन प्रयागराज होते हुए दिल्ली और पटना के बीच चलेगी।

Vande Bharat Sleeper Express Train, Delhi to Patna, Prayagraj, News24, वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन, दिल्ली से पटना, प्रयागराज, न्यूज24

वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस

भारतीय रेलवे वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को लेकर पिछले कई सालों से काम कर रही है। अब यह ट्रेन पूरी तरह से तैयार है। माना जा रहा है कि इस ट्रेन को आरामदायक यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है। इस ट्रेन में यात्रियों को आराम के साथ सभी सुविधाएं भी मिलेंगी। रेलवे दिवाली से ठीक पहले इस ट्रेन को शुरू करने की योजना है। इसे लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। रेलवे के मुताबिक, शुरुआत में ये ट्रेन प्रयागराज होते हुए दिल्ली और पटना के बीच चलेगी। इस यात्रा को पूरा करने में इस ट्रेन को 11.5 घंटे का समय लगेगा।

रेलवे के मुताबिक, अभी इस रूट पर चलने वाली राजधानी और अन्य ट्रेनों को ये सफर पूरा करने 13 से 17 घंटे का समय लगता है। कई बार तकनीकी खराबी या अन्य वजहों से यह समय बढ़ भी जाता है। दावा किया जा रहा है कि वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस से यह समय घट जाएगा। यह ट्रेन वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की अधिकतम गति 180 किमी प्रति घंटा है, जो इसे अन्य लंबी दूरी की सेवाओं से तेज बनाएगी। इसी वजह से ये और ट्रेनों से जल्दी अपना पूरा कर सकेगी। बताया जा रहा है कि दिवाली से पहले इसे ट्रैक पर उतार दिया जाएगा। जिससे त्यौहारों पर दिल्ली से पूर्वांचल और बिहार जाने वाले लोगों को एक अतिरिक्त ट्रेन सफर करने को मिलेगी।

BEML ने किया ट्रेन का किया निर्माण

रेलवे के मुताबिक, इस ट्रेन का निर्माण भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) ने किया है। BEML ने भारतीय रेलवे की इंटीग्रल कोच फैक्टरी में इसे तैयार किया है। इस ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे, सेंसर गेट, एलईडी सूचना स्क्रीन, अग्नि सुरक्षा प्रणाली और ऑन-बोर्ड घोषणाएँ जैसी आधुनिक सुरक्षा और सुविधा सुविधाएं होंगी। इसका इंटीरियर हवाई जहाज जैसा है ताकि यात्रियों को एक बेहतरीन अनुभव मिले।

राजधानी एक्सप्रेस से महंगा होगा टिकट

वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का टिकट राजधानी ट्रेन की तुलन में 10 से 15% महंगा होगा। इस पर रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ये ट्रेन राजधानी से ज्यादा आरामदायक है। अधिकारियों ने तर्क दिया है कि कम समय और बेहतरीन सुविधाओं के कारण ट्रेन का टिकट महंगा है। इसके अलावा यह हवाई यात्रा से बेहतर विकल्प भी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ