ट्रेन में सफर करने वाले लोगों को अब जल्द वंदे भारत स्लीपर और बुलेट ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। इसको लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूरी डिटेल दी है। ये ट्रेनें कब पटरी पर तेज रफ्तार से दौड़ेंगी, इस पर रेल मंत्री ने बताया है कि रेलवे इसे फाइनल टच देने जा रहा है। क्योंकि काफी दिनों से दोनों ही ट्रेनों का यात्री बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें, पटरियों पर पहले से ही वंदे भारत दौड़ रही है, जिससे लोगों का सफर भी आसान हो गया है। अब इन दोनों ट्रेनों पर लेटेस्ट अपडेट चलिए जान लेते हैं। वंदे भारत स्लीपर मुंबई और अहमदाबाद के बीच रन करेगी। वहीं, रेल मंत्री ने बताया कि बुलेट ट्रेन भी अपनी सेवा बहुत जल्द शुरू करने वाली है।
कब से शुरू होंगी दोनों ट्रेनें
रेल मंत्री ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर अपडेट दिया है कि ये कुछ दिन में शुरू हो जाएगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सितंबर में शुरू हो जाएगी। इसके अलावा वंदे भारत, नमो भारत, अमृत भारत और इन सब के बीच आने वाली वंदे स्लीपर रेल इंफ्रास्ट्रक्चर में जरूरी भूमिका निभाएंगी। रेल मंत्री ने बताया कि मुंबई से अहमदाबाद के लिए पहली बुलेट ट्रेन बहुत जल्द शुरू हो जाएगी। इस पर तेजी के साथ काम हो रहा है। इसके शुरू होने पर ट्रेवल टाइम में बहुत कमी आएगी।
क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं ?
फिलहाल, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का कोई रूट फाइनल नहीं है। इसके बारे में आखिरी फैसला रेलवे बोर्ड की तरफ से लिया जाएगा। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में आपको फोन, लैपटॉप या कोई भी उपकरण चार्ज करने की सुविधा मिल जाएगी। इसके साथ रीडिंग लाइट (आप कहीं पर इसको रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं), विजुअल इंर्फोमेशन सिस्टम, इंटरनल डिस्प्ले पैनल (इससे आपको बेहतर स्क्रीन क्वालिटी मिलेगी) और सेफ्टी के लिए कैमरे, मॉड्यूलर पैंट्री (रसोई की सारी चीजें आराम से मैनेज हो जाती हैं) और दिव्यांग लोगों के लिए स्पेशल बर्थ और टॉयलेट शामिल हैं। इसके अलावा जिसका रिजर्वेशन फर्स्ट क्लास एसी कोच में है, उसके लिए गर्म पानी मिलेगा। इसके साथ ही शॉवर की सुविधा रहेगी। ये सारी सुविधाएं सुनकर तो हर कोई इसका वेट कर रहा है।
ये भी पढ़ें- फिलीपींस के राष्ट्रपति की 5 दिवसीय भारत यात्रा के क्या हैं मायने? दोनों देशों के लिए कितनी जरूरी
संबंधित खबरें
EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
39 mins agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
2 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
3 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
4 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
4 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
6 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
6 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines