गांधीनगर: पिछले एक महीने से देश की नंबर वन ट्रेन कहे जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस चर्चाओं में है। वजह हादसों का बार-बार होना। अब एक फिर वंदे भारत ट्रेन हादसे का शिकार हो गई है। मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का आगे का हिस्सा एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गया। बता दें कि यह हादसा मुंबई सेंट्रल डिवीजन के अतुल स्टेशन के पास हुआ। जब गाय ट्रेन के सामने आ गई और उसे टक्कर लग गई।
रेलवे अधिकारियों ने कहा कि गाय बच नहीं पाई। उन्होंने कहा कि ट्रेन को 15 मिनट के लिए रोके रखा था। अधिकारियों ने घटना पर अपने बयान में कहा, ‘ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है, सिवाय फ्रंट कोच यानी ड्राइवर कोच के नोज कोन कवर पर नुकसान के अलावा। ट्रेन सुचारू रूप से चल रही है। इस पर जल्द से जल्द ध्यान दिया जाएगा।’
अभी पढ़ें – Crime News: मकान मालिक ने किराए के बदले मांगी ऐसी चीज, फिर जो हुआ उसे जानकर खौल उठेगा आपका खून
घटना एक महीने में तीसरी है। इससे पहले, वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को भी मवेशियों से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हो गई थी और एक गाय से टकराने के बाद उसके फ्रंट हिस्से को नुकसान पहुंचा था। यह दो दिन में यह दूसरी घटना थी। इससे पहले, लॉन्च के एक दिन बाद 6 अक्टूबर को गुजरात में वटवा और मणिनगर रेलवे स्टेशनों के बीच भैंसों के झुंड से टकराने के बाद सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन के सामने वाले डिब्बे का फ्रंट हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।
पटरियों पर मवेशियों से टकराना अपरिहार्य
पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार, मौजूदा स्थिति में पटरियों पर मवेशियों के साथ टकराव अपरिहार्य है और सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेन को डिजाइन करते समय इसे ध्यान में रखा गया है। अधिकारी ने कहा, ‘मवेशियों को बचाने के लिए व दूर रखने के लिए मुंबई-दिल्ली और मुंबई-अहमदाबाद के बीच ट्रैक की बाड़ लगाने का काम जोरों पर है और इसे मार्च 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा।’
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
1 hr ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
9 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
10 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
11 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
13 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
23 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines