हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पीएम मोदी बोले- वंदे भारत ट्रेनें देश में उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम तक पहुंच रही हैं, अर्थव्यवस्था को भी दे रहीं बढ़ावा

विज्ञापन

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को ओडिशा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये ट्रेन पुरी-हावड़ा और भगवान जगन्नाथ के धाम पुरी के बीच 500 किमी की दूरी का सफर करीब साढ़े छह घंटे में तय करेगी। बताया गया है कि इस ट्रेन का नियमित संचालन 20 मई से शुरू होगा।

पीएम मोदी ने कहीं ये बातें

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा और पुरी के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जुड़ाव को और मजबूत करेगी। आज देश में वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। ये कनेक्टिविटी और देश की अर्थव्यवस्था दोनों को बढ़ावा दे रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी ‘वंदे भारत ट्रेनें’ अब उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरब से लेकर पश्चिम तक देश के हर किनारे को स्पर्श करती हैं।

और पढ़िए – 535 करोड़ रुपये कैश ले जा रहे RBI के ट्रक के साथ हुआ ‘हादसा’, सुरक्षा के लिए बुलानी पड़ी फोर्स

पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी राज्य संसाधनों के अभाव में विकास की दौड़ में पीछे न रहे, इसके लिए आज भारत प्रयास कर रहा है। हमारी सरकार समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ओडिशा में आपदा प्रबंधन के लिए 8,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

पीएम बोले कि सबसे चुनौतीपूर्ण समय (कोरोना काल) में भी भारत ने अपनी विकास यात्रा को अक्षुण्ण रखा है। इसके पीछे सभी राज्यों की भागीदारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सभी राज्यों के साथ मिलकर भारत आज आगे बढ़ने का जज्बा रखता है।

ये रहेगा पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया

ट्रेन में दो तरह के एसी चेयर और दूसरा एक्जीक्यूटिव चेयर कार कोच हैं। पुरी-हावड़ा मार्ग पर एसी चेयर कार का टिकट ₹1430 है, जिसमें खाना (मील) शुल्क के रूप में ₹328 भी शामिल है, जबकि एक्जीक्यूटिव चेयर कार के टिकट की कीमत ₹2615 है, जिसमें ₹389 खानपान (मील) शुल्क शामिल है। टिकट बुक कराते समय नो फूड ऑप्शन भी है।

और पढ़िए – Karnataka Govt Formation: कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, सिद्धारमैया को चुना जाएगा विधायक दल का नेता

ये रहेगा पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का समय

पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 20 मई से नियमित तौर पर शुरू होगी। इसके पुरी से चलने का समय दोपहर 1:50 बजे है और हावड़ा रात 8:30 बजे पहुंचेगी, जबकि हावड़ा से चलने का समय सुबह 6:10 है जो पुरी दोपहर 12.35 बजे पहुंचेगी। आईआरसीटीसी के मुताबिक, ट्रेन सप्ताह में छह दिन यानी सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी।

यहां-यहां होंगे ठहराव

16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन पुरी और हावड़ा के बीच सात स्टेशनों (खुदरा रोड जंक्शन, भुवनेश्वर, कटक, जाजपुर के रोड, भद्रक, बालासोर, खड़गपुर जंक्शन, हावड़ा) के बीच रुकेगी। ट्रेवल एजेंटों के अनुसार पुरी, पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के पर्यटकों के लिए यह ट्रेन काफी लाभदायक रहेगी। तीर्थ यात्रा करने वाले और समुद्र तटों पर घूमने वालों के लिए भी सुविधा रहेगी।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें