535 करोड़ रुपये कैश ले जा रहे RBI के ट्रक के साथ हुआ 'हादसा', सुरक्षा के लिए बुलानी पड़ी फोर्स

RBi containers, Reserve Bank in Chennai, Chennai, Villupuram, truck break down, Tamil Nadu news
विज्ञापन

RBI Containers: रिजर्व बैंक से चेन्नई से विल्लुपुरम तक ट्रक के जरिए करोड़ों रुपये कैश ले जा रहे कंटेनर (ट्रक) के साथ ‘हादसा’ हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक के साथ ‘हादसे’ की जानकारी के बाद साथ चल रहे पुलिसकर्मियों के हाथपांव फूलने लगे। इसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई जिसके बाद घटनास्थल पर 17 पुलिसकर्मियों को ट्रक की सुरक्षा के लिए भेजा गया। सभी 17 पुलिस अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रकों की सुरक्षा करने में जुट गए।

और पढ़िए – Land For Job Scam: नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ED ऑफिस पहुंचीं राबड़ी देवी

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, दो कंटेनर के जरिए 1,070 करोड़ रुपये नकद ले जाया जा रहा था। इसी दौरान एक कंटेनर में चेन्नई के तांबरम में तकनीकी खराबी आ गई। जानकारी के मुताबिक, जिस ट्रक में तकनीकी खराबी आई, उसमें 535 करोड़ रुपये थे।

बैंकों को आरबीआई कार्यालय से भेजा जा रहा था कैश

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, ट्रक के ब्रेकडाउन होने के बाद सुरक्षा के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। उन्होंने बताया कि जिले में बैंकों को कैश देने के लिए दो कंटेनर के जरिए चेन्नई आरबीआई कार्यालय से विल्लुपुरम के लिए कैश भेजा गया था। इसी दौरान तांबरम में एक ट्रक के खराब हो जाने के बाद उसे तांबरम स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिद्धा ले जाया गया।

विज्ञापन

तांबरम के सहायक आयुक्त श्रीनिवासन एक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक में खराबी पाई। फिर कुछ देर के लिए संस्थान के गेट को बंद कर दिया गया था और संस्थान में प्रवेश के लिए कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ