Karnataka Govt Formation: कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, सिद्धारमैया को चुना जाएगा विधायक दल का नेता

Karnataka cabinet, Siddaramaiah, DK Shivakumar, karnataka cabinet portfolio
विज्ञापन

Karnataka Govt Formation: कांग्रेस सिद्धारमैया को कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुनने के लिए पूरी तरह से तैयार है। गुरुवार शाम को बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक होगी, जहां सिद्धारमैया को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। बैठक में ही मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

और पढ़िए – किरेन रिजिजू का बदला गया मंत्रालय, अर्जुन राम मेघवाल होंगे देश के नए कानून मंत्री

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, सिद्धारमैया को सीएम पद मिलेगा, जबकि कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री होंगे। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को बेंगलुरु में होने वाला है। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए विपक्षी नेताओं को निमंत्रण देंगे। सूत्रों ने कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस के नेता भी  कार्यक्रम में शामिल होंगे।

केपीसीसी चीफ शिवकुमार ने सभी विधायकों को भेजी चिट्ठी

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख शिवकुमार ने सभी विधायकों को पत्र लिखकर आज शाम 7 बजे बेंगलुरू के क्वींस रोड स्थित इंदिरा गांधी भवन में नव-निर्वाचित विधायकों, एमएलसी और सांसदों की बैठक में शामिल होने के लिए कहा है।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने अगले मुख्यमंत्री को लेकर जारी राजनीतिक गतिरोध को खत्म करने के लिए बुधवार देर रात तक जुटे रहे। आखिरकार उन्हें इसमें सफलता भी मिली और वे सिद्धारमैया और शिवकुमार के साथ सरकार गठन के लिए आम सहमति पर पहुंचे।

इस बीच, कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई और बैनर भी लगा दिए गए। कांग्रेस ने 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में 135 सीटें जीतीं, जिसमें सत्तारूढ़ भाजपा को 66 सीटें मिलीं, जबकि जनता दल (सेक्युलर) को 19 सीटें मिलीं। सभी 224 सीटों के लिए एक फेज में 10 मई को वोटिंग हुई ती।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ