Vaishno Devi Helicopter Quota Service: मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। अब वैष्णो देवी जाने वाले दिव्यांगों और बुजुर्गों को 14 किलोमीट की चढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि उनके लिए वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बड़ा ऐलान किया है। बोर्ड ने बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए हेलीकॉप्टर कोटा लागू कर दिया है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) के चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर अंशुल गर्ग ने इसकी पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर तक जाने के लिए वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग तीर्थयात्री अब हेलीकॉप्टर का सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक फरवरी 2025 दिन शनिवार से हेलीकॉप्टर कोटा उपलब्ध होगा। ऐसे में अब श्रद्धालुओं को टिकट आसानी से मिल जाएगा और हेलीकॉप्टर में उनके लिए सीटें रिजर्व रहेंगी।
अंशुल गर्ग ने बताया कि हेलीकॉप्टर कोटा लागू करने का मकसद वैष्णो देवी यात्रा को बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए आरामदायक बनाना है। वरिष्ठ नागरिक मंच की ओर से काफी समय से इस सर्विस की मांग की जा रही थी। मंच ने हाल ही में उच्च स्तरीय समिति के साथ बैठक की थी। इसमें भी हेलीकॉप्टर कोटा मांगा गया। इसलिए बोर्ड के सभी अधिकारियों और हेलीकॉप्टर सर्विस देने वाली कंपनियों से विचार विमर्श करने के बाद ही कोटा लागू किया गया है। इससे पहले अर्ध कुंवारी तक के लिए बैटरी कार बुकिंग में भी बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए कोटा रिजर्व किया गया था।
संबंधित खबरें
मेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
8 mins agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
26 mins ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
3 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
3 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
3 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
5 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
6 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
8 hrs agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
8 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines