Vaishno Devi Yatra latest Update: माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर की यात्रा लैंडस्लाइड की घटना के 14वें दिन भी बंद है। मौसम अनुकूल न होने के कारण श्राइन बोर्ड के अधिकारी यात्रा को दोबारा के शुरू करने का रिस्क नहीं लेना चाहते। दरअसल, लैंड स्लाइड की घटना के बाद भी लगातार बारिश से वैष्णो देवी यात्रा रूट प्रभावित हुआ था, जिससे तीर्थयात्रियों के लिए आवाजाही असुरक्षित हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि मलबा हटाने का काम जैसे ही खत्म होगा और मौसम में सुधार होगा तो यात्रा को फिर से बहाल कर दिया जाएगा।
यात्रा स्थगित रहने से श्रद्धालुओं में निराशा
लंबे समय से यात्रा स्थगित रहने से श्रद्धालुओं में निराशा है, साथ ही यात्रा पर निर्भर स्थानीय कारोबारियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। श्राइन बोर्ड के अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। प्रशासन ने जनता और तीर्थयात्रियों से धैर्य बनाए रखने और अगली सूचना तक मंदिर की ओर अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि वैष्णो देवी की यात्रा तभी फिर से शुरू होगी जब मौसम में सुधार होगा और मार्ग सुरक्षित घोषित हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Mata Vaishno Devi की यात्रा केवल 1 घंटे में! श्रद्धालुओं को राहत देने का सरकार का प्लान क्या?
दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को निराशा
माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर की यात्रा स्थगित होने के बाद से लगातार 13वें दिन कपाट खुलने का इंतज़ार कर रहे केरल के एक श्रद्धालु ने कहा, मुझे बहुत दुख है कि मैं मंदिर नहीं जा पाया। मैं पिछले 2 दिन से इंतज़ार कर रहा हूं। यहां के लोग कह रहे हैं कि कपाट 15 दिन बाद खुलेंगे, लेकिन मुझे पूरी उम्मीद है और मैं अपनी यात्रा पूरी करके ही घर जाऊंगा।” उन्होंने इलाके में लैंडस्लाइड की घटना में तीर्थयात्रियों की मौत पर भी शोक व्यक्त किया। गौरतलब है कि 26 अगस्त को बादल फटने और लैंड स्लाइडिंग की घटना में 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें: Vaishno devi update: माता वैष्णो देवी के रूट पर लैंडस्लाइड में 5 की मौत, यात्रा रोकी, 10 ट्रेनें कैंसल
लैंड स्लाइडिंग की घटना की हो रही जांच
26 अगस्त को लैंड स्लाइडिंग की घटना की जांच के लिए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। घटना की जांच जारी है। कटरा के आधार शिविर पर भी सन्नाटा पसरा है। श्रद्धालुओं को यात्रा फिर से शुरू होने का इंतजार है। अधिकारियों का कहना है कि एहतियात के तौर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए वैष्णो देवी की यात्रा पर रोक लगाई हुई है। मार्ग के कुछ हिस्सों से मलबा हटा दिया गया है, हालांकि परिस्थितियां यात्रा शुरू करने के अनुकूल नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए 5 नई सुविधाएं शुरू, सीजफायर के बाद फिर खुला मंदिर
श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर
वैष्णो देवी की यात्रा के बंद रहने तक किसी भी बुकिंग रद्द करने पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड 100% रिफंड की पेशकश कर रहा है। अनुरोध refund@maavaishnodevi.net पर भेजे जा सकते हैं। यात्रा की योजना बना रहे तीर्थयात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा पुनः आरंभ होने के बारे में ताजा अपडेट के लिए श्राइन बोर्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया पर विजिट करे। तीर्थयात्रियों को अपनी रेलगाड़ियों की समय-सारिणी की जांच कर लेनी चाहिए, क्योंकि मौसम के कारण कटरा जाने वाले कुछ रेल मार्ग प्रभावित हुए हैं। वहीं, हेलीकॉप्टर सेवा अगली सूचना तक निलंबित रहेगी।
यह भी पढ़ें: मां वैष्णो देवी के दर्शन दिल्ली में, तीन मंदिरों में घूम आएं कटरा जाने की जरूरत नहीं
संबंधित खबरें
'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देख बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
12 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
13 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
14 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
16 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
17 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
18 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
19 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में कल आएगा कोर्ट का फैसला
19 hrs ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
1 day agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines