Live Updates
Vaishno Devi Landslide LIVE Updates: मारे गए लोगों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
जम्मू के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने माता वैष्णो देवी हादसे में कहा कि मृत्यु के लिए कोई मुआवजा नहीं है, लेकिन श्राइन बोर्ड पॉलिसी के मुताबिक, 5 लाख रुपये दिए जाते हैं और डिजास्टर मैनेजमेंट भी मरने वालों के परिजनों को 4 लाख रुपये देगी। फिलहाल, प्रशासन राहत और बचाव काम में लगा हुआ है।
Vaishno Devi Landslide LIVE Updates: CM उमर अब्दुल्ला ने की PM मोदी से बात
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी से बात की। उन्हें जम्मू के सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों की स्थिति के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा तवी नदी के किनारे उन हिस्सों का दौरा हुआ, जहां कल काफी नुकसान हुआ था।
Vaishno Devi Landslide LIVE Updates: संगम, अनंतनाग और राम मुंशी बाग अलर्ट जारी
कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर अंशुल गर्ग ने बताया कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति बनी हुई है। इरिगेशन और फ्लड कंट्रोल टीम लगातार निगरानी कर रहे हैं। संगम, अनंतनाग और राम मुंशी बाग में वॉटर लेवल पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिलहाल, एहतियात के तौर पर बीती रात स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद कर दिए थे।
Vaishno Devi Landslide LIVE Updates: जम्मू में बहाल हुईं ट्रेन सेवाएं
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के चलते ट्रेन सेवाएं एक दिन के लिए निलंबित कर दी गई थीं, जो अब बहाल हो गई हैं। 6 रेलगाड़ियां अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुई हैं। उत्तर रेलवे ने मंगलवार रात को जम्मू और कटरा रेलवे स्टेशनों से आने-जाने वाली 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया था। 27 ट्रेनों को जम्मू संभाग के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया गया था। जम्मू डिवीजन के पीआरओ ने यह जानकारी दी।
Vaishno Devi Landslide LIVE Updates: सेवाएं बहाल करने के प्रयास जारी
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर में बिजली, पानी और मोबाइल सेवाएं बहाल करने के प्रयास जारी हैं। अधिकारी रातभर काम में लगे रहे और अभी तक जुटे हैं। तत्काल प्रभाव से बाधित सेवाएं बहाल करने का आदेश दिया गया है।
Vaishno Devi Landslide LIVE Updates: मलबे में बह गईं 271 सीढ़ियां
कटरा में वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन बीते दिन मंगलवार 26 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 3 बजे अर्धकुंवारी के पास हुआ था, जहां से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गुजरते हैं। यह कटरा से धाम तक 12 किलोमीटर लंबे घुमावदार रास्ते का मध्य भाग है। भूस्खलन होने के बाद अर्धकुंवारी के पास 271 सीढ़ियां मलबे की चपेट में आकर बह गईं, जिससे यात्रा मार्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ।
Vaishno Devi Landslide LIVE Updates: चिनाब नदी खतरे के निशान से ऊपर
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पुंछ और राजौरी जिलों को छोड़कर पूरे जम्मू संभाग में बारिश हो रही है। तवी नदी का जलस्तर कम हो गया है, लेकिन चिनाब नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
Vaishno Devi Landslide LIVE Updates: लेह के लिए दिल्ली से उड़ानें प्रभावित
खराब मौसम के कारण लेह के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से पैसेंजर एडवाइजरी में कहा गया है कि लेह में मौसम की खराब स्थिति के कारण उड़ानें लैंड कराने में समस्या आ सकती है। दिल्ली एयरपोर्ट यात्रियों की सहायता करने और उनकी असुविधा को कम करने के लिए मिलकर काम कर रहा है। फ्लाइट संबंधी विशिष्ट जानकारी के लिए कृपया संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।
Vaishno Devi Landslide LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर में 3500 लोगों का रेस्क्यू
जम्मू-कश्मीर में बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आए 3500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जिला प्रशासन, जम्मू-कश्मीर पुलिस, NDRF-SDRF, भारतीय सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों की टीमें निकासी और राहत कार्य में लगी हैं, जबकि अधिकारी आवश्यक सेवाओं को बहाल करने पर भी काम कर रही हैं। प्राथमिकता असुरक्षित क्षेत्रों से निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने और अस्थायी आश्रयों में भोजन, स्वच्छ पानी और चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना है।
Vaishno Devi Landslide LIVE Updates: राहत और बचाव सामग्री पहुंचाई जाएगी
जम्मू और कश्मीर में भारी बारिश के चलते आपदा की चपेट में आए लोगों को राहत और बचाव सामग्री पहुंचाई गई है। सी130 और आईएल76 राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के सामान के साथ हिंडन से जम्मू के लिए राहत और बचाव सामग्री लेकर रवाना होंगे। चिनूक, एमआई-17 वी5 जैसे हेलीकॉप्टर जम्मू, उधमपुर, श्रीनगर और पठानकोट जैसे सभी निकटवर्ती ठिकानों पर स्टैंडबाय पर हैं।
Vaishno Devi Landslide LIVE Updates: हादसा पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आए लोगों और अन्य श्रद्धालुओं के लिए परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जिन परिवारों के रिश्तेदार माता वैष्णो देवी की यात्रा पर हैं या भूस्खलन की चपेट में आए हैं, उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता प्राप्त करने या रिपोर्ट करने के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की सलाह दी गई है...
Vaishno Devi Landslide LIVE Updates: झेलम नदी खतरे के निशान से ऊपर
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के चलते जहां ब्यास और तवी नदी उफान पर बह रही हैं, वहीं अब झेलम नदी ने भी खतरे का निशान पार कर लिया है, जिससे दक्षिण कश्मीर में बाढ़ आने का खतरा मंडरा गया है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अलर्ट जारी करके लोगों को सतर्क कर दिया है और नदी के किनारों से दूर रहने को कहा है।
Vaishno Devi Landslide LIVE Updates: हादसास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जम्मू में कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम तक जाने वाले रास्ते पर बीते दिन लैंडस्लाइड हुआ था। हादसा अर्धकुमारी के पास हुआ था और मलबे के नीचे श्रद्धालु दब गए थे। आज सुबह तक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 31 लोगों के शव मिल चुके हैं। वहीं मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। SSP रियासी परमवीर सिंह ने बुधवार सुबह बताया कि देर रात तक 7 लोगों के मरने की खबर थी। आज सुबह आंकड़ा बढ़कर 31 हो गया है, लेकिन मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है।
Vaishno Devi Landslide LIVE Updates: जम्मू में कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम पर अर्धकुमार के पास लैंडस्लाइड में 31 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और वैष्णो देवी यात्रा को स्थगित करके आम लोगों और श्रद्धालुओं को इलाका खाली करने के लिए कहा दिया गया है। रियासी के SSP परमवीर सिंह ने यह जानकारी दी।
आइए वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए लैंडस्लाइड से जुड़े पल-पल के अपडेट्स जानते हैं…
संबंधित खबरें
PM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
1 hr agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
2 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
2 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
2 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
3 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
4 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
4 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
6 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
6 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines