Jammu-Kashmir News: जम्मू के कटरा में सोमवार को हुई तेज बारिश के कारण वैष्णो देवी के भक्तों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। बारिश के कारण वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हिमकोटि के पास अर्धकुमारी से भवन तक जाने वाले बैटरी कार मार्ग पर भारी भूस्खलन हो गया। इस दौरान मार्ग पर पानी और मलवा बहने लगा। अचानक हुए भूस्खलन के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जिसके बाद इस मार्ग से यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को दूसरे वैकल्पिक रूप से पूराने मार्ग से भवन की ओर भेजा गया है। वहीं भूस्खलन के कारण फिलहाल बैटरी सेवा को भी अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है।
बैटरी कार सेवा अस्थाई रूप से बंद
जानकारी के अनुसार, सोमवार को वैष्णो देवी धाम में हुई मूसलधार बारिश के कारण भक्तों को भी वैष्णो देवी की यात्रा करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसी दौरान अचानक हिमकोटि के पास अर्धकुमारी से भवन तक जाने वाले बैटरी कार मार्ग पर भारी भूस्खलन हो गया। जिसके कारण मार्ग पर मलवा गिरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। मौके पर पहुंचे बोर्ड प्रशासन के कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इस मार्ग से यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को वैकल्पिक रूप से प्राचीन मार्ग से भवन की ओर से भेजा जा रहा है। फिलहाल बैटरी कार सेवा को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है।
जेसीबी मशीनों से मलवा हटाने का काम शुरू
यात्रा के दौरान हुए भूस्खलन के बाद तुरंत श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने स्थिति को संज्ञान में लेते हुए जेसीबी मशीनों को तैनात कर मार्ग को साफ करने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं। इस दौरान बोर्ड प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे धैर्य बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।
संबंधित खबरें
'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
5 mins agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
47 mins agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
2 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
3 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
4 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
4 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
4 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
5 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
6 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines