khursheed
Read More
---विज्ञापन---
what happen Uttering Bomb by mistake while checking at airport: आप अगर एयरप्लेन से यात्रा करते होंगे तो आपने इस दौरान कई सारे सुरक्षाकर्मियों को एयरपोर्ट पर देखा होगा। हालांकि, अगर आपने भूल कर भी एयरपोर्ट पर बम का नाम ले लिया, तो आपके साथ क्या होगा। बहरहाल, आपने अगर गलती से भी बम को नाम ले दिया तो आपको उसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। क्योंकि एयरपोर्ट पर बम का नाम लेने पर आपके खिलाफ केस दर्ज किया जा सकता है। केरल एयरपोर्ट से एक ऐसा ही मामले सामने आया है। यहां पर एक शख्स ने चेकिंग के दौरान बम शब्द बोल दिया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
दरअरसल, पुलिस ने बुधवार को यहां केरल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगेज की स्कैनिंग के दौरान कथित तौर पर ‘बम’ शब्द बोलने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये शख्स केरल के अलप्पुझा जिले का रहने है और दुबई जाने वाला था। लेकिन यह यात्री मंगलवार को उस समय मुसीबत में पड़ गया, जब उसने हवाईअड्डे परिसर के अंदर “बम” का जिक्र किया। यह घटना तब हुई जब खाड़ी देश के लिए उड़ान भरने आया व्यक्ति की लगेज के वजन को लेकर हवाईअड्डे के कर्मचारियों से बहस हो गई।
हवाईअड्डे के कर्मचारियों ने बताया कि उसके लगेज का वजन सीमा से अधिक था। इसलिए उसकी बार-बार जांच की गई। व्यापक सुरक्षा जांच से नाराज होकर उस व्यक्ति ने व्यंग्यपूर्वक पूछा कि अगर उसके सामान में बम हुआ तो? हवाई अड्डे के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर स्थानीय पुलिस ने उस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके खिलाफ केरल पुलिस अधिनियम की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही अधिकारी ने बताया कि यह एक जमानती अपराध है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।