Trapped labourer speaks to his son : उत्तराखंड के चारधाम मार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग ढहने से फंसे 40 मजदूरों में से एक गब्बर सिंह नेगी ने मंगलवार को अपने बेटे से बात की है। उनके बेटे आकाश सिंह नेगी ने पीटीआई को बताया कि उसने पाइप के जरिए अपने पिता से कुछ सेकंड के लिए बात की है, पाइप का इस्तेमाल यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया है कि फंसे हुए श्रमिकों को ऑक्सीजन की आपूर्ति ठीक तरीके से पहुंच रही है अथवा नहीं। आकाश के पिता का कहना है कि बातचीत महज कुछ सेकंड तक चली। आकाश ने कहा कि वे सुरक्षित हैं। उन्होंने हमसे चिंता न करने को कहा है।
पुलिसकर्मियों ने दी अनुमति
आकाश सिंह नेगी ने कहा, शुरुआत में पुलिसकर्मियों ने हमें अंदर फंसे लोगों से बात करने की अनुमति नहीं दी। जब मैंने इंस्पेक्टर को आश्वस्त किया कि एक रिश्तेदार की बात सुनने से फंसे हुए मजदूरों के साथ-साथ संबंधित परिवार के सदस्यों को भी सुकून मिलेगा और बचाव की उनकी उम्मीद मजबूत होगी, तो वह मान गए।
चिंता करने की आवश्यकता नहीं
उन्होंने अधिकारियों के हवाले से कहा कि उन्हें चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि जिस स्थान पर मजदूर फंसे हैं, उससे 2 किमी आगे सुरंग साफ और खाली है। अधिकारियों ने बताया कि ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिल्क्यारा और डंडालगांव के बीच बन रही सुरंग का एक हिस्सा रविवार सुबह भूस्खलन के बाद ढह गया। जिला आपातकालीन ऑपरेशन केंद्र द्वारा जारी फंसे हुए श्रमिकों की सूची के अनुसार, 15 झारखंड से, आठ उत्तर प्रदेश से, पांच उड़ीसा से, चार बिहार से, तीन पश्चिम बंगाल से, दो-दो उत्तराखंड और असम से और एक हिमाचल से हैं।
संबंधित खबरें
Analysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
22 mins agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
49 mins agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
2 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
4 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
4 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
5 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines