हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Uttarkashi Tunnel Collapse: महीनेभर में बाहर निकलेंगे मजदूर? टनल एक्सपर्ट के बयान से बढ़ी चिंता

Uttarakhand Uttarkashi Tunnel Update: अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि 41 लोग घर सुरक्षित होंगे। मुझे बिल्कुल नहीं पता कि कब। मेरा मतलब है कि हमें जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन

Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Operation: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिल्कयारा सुरंग के ढहने से फंसे सभी 41 मजदूरों को बचाने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। मजदूरों और उनके परिजनों समेत पूरा देश उनके सकुशल सुरंग से बाहर आने की प्रार्थना और इंतजार कर रहा है। बता दें कि 12 नवंबर को दिवाली के दिन यहां सुरंग का एक हिस्सा ढह गया था जिससे मजदूर फंस गए थे। आज उन्हें वहां फंसे हुए 14 दिन हो गए। बचाव कार्य में कोई न कोई बाधा आ जा रही है।

सुरंग के बाहर निराशा का माहौल है और लोग बेसब्री से सभी के बाहर आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस बीच सिल्कयारा सुरंग बचाव अभियान पर अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने कहा है कि उम्मीद है कि मजदूर जल्द ही सुरंग से बाहर निकाल लिए जाएंगे। वहीं सिल्क्यारा टनल में लूड़ो के बाद मोबइल फोन भी भेजे गए हैं। कल वाईफाई कनेक्शन देने की तैयारी है। ग्राउंड क्लियरेंस मिलने बाद वर्टिकल ड्रिलिंग की जाएगी।

क्रिसमस के लिए आ जाएंगे घर

अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि 41 लोग घर सुरक्षित होंगे। मुझे बिल्कुल नहीं पता कि कब। मेरा मतलब है कि हमें जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। हम सबसे महत्वपूर्ण बात पर विचार करना चाहिए और वह यह है कि सभी सुरक्षित घर आएं। मुझे विश्वास है कि वे क्रिसमस के लिए समय पर घर आएंगे। शुरुआत में मैंने कभी वादा नहीं किया था कि यह जल्दी होगा, मैंने कभी यह वादा नहीं किया था कि यह आसान होगा, मैंने कभी नहीं कहा कि यह कल होगा, मैंने कभी नहीं कहा कि यह आज रात होगा…वे सुरक्षित रहेंगे।

ये भी पढ़ें-100 गुना कम हो जाएगा इलाज का खर्च! अब ढाई लाख में मिलेगी दो करोड़ की दवा

देखें-वहां चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में

सीएम धामी ने लिया जायजा

इस बीच उत्तरकाशी वहां बचाव अभियान जारी है। सुरंग के उपर वर्टिकल ड्रिलिंग मशीनें लाई गईं हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी खुद ही मौके पर मौजूद हैं और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। वे वहीं से एक अस्थायी कैंप से अपना सरकारी काम भी कर रहे हैं। उत्तराखंड सीएमओ ने जानकारी दी है कि सीएम धामी ने आज भी सिल्कयारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से सुरंग में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने ऑगर मशीन की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पाइप में फंसी ऑगर मशीन को जल्द से जल्द हटाया जाए।

ये भी पढ़ें-Mahadev App: महादेव ऐप मामले में छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल को बड़ी राहत! बयान से मुकरा आरोपी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें