Uttarkashi search and rescue ops: धराली आपदा के बाद पहली अच्छी खबर है। अब सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने पीडब्यूडी के साथ मिलकर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लिमच्यागाड गांव में रविवार शाम तक वैली ब्रिज तैयार कर दिया। इससे सोनगाड तक सड़क मार्ग बहाल हो गया है। अभी तक सेना हैलीकाप्टर से रेस्क्यू अभियान चला रही थी। जो मौसम में काफी बाधा बन रहा था। आपदा के बाद से धराली का संपर्क सभी मार्गों से कट गया था। लिमच्यागाड गांव में आपदा के समय पुल बह गया था। इस पुल को सीमांत टकनौर क्षेत्र की लाइफलाइन कहा जाता था। इसके बहने से यातायात पूरी तरफ बंद हो गया था।
अब आगे की सड़क होगी दुरुस्त
आपदा के समय पानी और पत्थरों का तेज बहाव आने से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह सड़क टूटी थी। गंगनानी से आगे लिमच्यागाड गांव में 30 मीटर का पुल बह गया था। इसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं थी। बीआरओ ने दिन-रात मेहनत करके महज 3 दिनों में वैली ब्रिज तैयार कर दिया। इस ब्रिज के बनने से आगे की क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने का रास्ता साफ हो गया है।
यह भी पढ़ें: 35 साल बाद मिले 24 स्कूल के दोस्त उत्तराखंड में लापता, धराली की घटना के बाद से नहीं है संपर्क
चल रहा राहत-बचाव कार्य
धराली और आसपास प्रभावित क्षेत्रों में अभी भी राहत और बचाव अभियान चल रहा है। राज्य और केंद्र सरकार के कई विभागों और एजेंसियां मिलकर रेस्क्यू एवं राहत अभियान चला रही हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्र में संचार सुविधा, बिजली और पेयजल की आपूर्ति को बहाल किया जा चुका है। सीएम पुष्कर सिंह धामी खुद अभियान की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
एसडीआरएफ ने अब तक 1615 को कराया भोजन
एसडीआरएफ ने बताया कि आपदा प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक रसोई चलाई जा रही है। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से धराली और हर्षिल क्षेत्र में बनी इन रसोई से 7 अगस्त से अब तक 1615 से अधिक लोगों को ताजा भोजन कराया गया है। प्रतिदिन निर्धारित समय पर प्रभावित परिवारों को नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का भोजन वितरित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी आपदा में अब तक रेस्कयू किए गए 409 लोग, इन 10 राज्यों के टूरिस्ट शामिल
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
7 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
7 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
9 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
9 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
11 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
12 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
13 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
13 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
14 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines