चारधाम यात्रा पर जाने से पहले यहां चेक करें मौसम का हाल, अगले 5 दिनों तक कितना रहेगा तापमान?

Uttarakhand Weather Forecast for Chardham Yatra: देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। ऐसे में कई लोग उत्तराखंड जाने की योजना बना रहे हैं। मौसम विभाग ने भी अगले पांच दिनों के लिए उत्तराखंड के मौसम की जानकारी साझा की है।

Chardham Yatra weather forecast

Chardham Yatra weather forecast

Uttarakhand Weather Forecast for Chardham Yatra: 10 मई को अक्षय तृतीया के मौके पर केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुले तो 12 मई को बद्रीनाथ के दरवाजे भी खुल चुके हैं। इसी के साथ उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली थी। ऐसे में अगर आप भी चारधाम यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अगले 5 दिनों के मौसम पर एक नजर जरूर डाल लें।

चारधाम यात्रा का मौसम

उत्तराखंड के चार धामों में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ का नाम शामिल है। देहरादून मौसम विभाग ने अगले पांच दिन यानी 15 मई से 19 मई तक के मौसम की भविष्यवाणी की है। गंगोत्री, यमुनोत्री और बद्रीनाथ में 15 और 16 मई को आसमान साफ रहेगा, मगर कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में गरज के साथ बादल बरसने की संभावना है। बाकी के 3 दिन यानी 17, 18 और 19 मई को कुछ जगहों पर आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

हालांकि केदारनाथ में 15, 16 और 17 मई आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं 18 और 19 मई को केदारनाथ में भी मौसम बिगड़ सकता है। केदारनाथ की कई जगहों पर हल्की बारिश के साथ आंधी आने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी

भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तराखंड के अगले पांच दिनों का अपडेट साझा किया है, जिसके अनुसार आने वाले पांच दिनों में उत्तराखंड का तापमान बढ़ने वाला है। बता दें कि पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा तापमान रुड़की में 38.0 डिग्री सेल्सियस था तो सबसे कम तापमान मुक्तेश्वर में 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं अगले पांच दिनों में उत्तराखंड का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने वाला है। इसी के साथ मौसम विभाग ने नैनीताल, देहरादून, टिहड़ी और पौड़ी में आग लगने की संभावना जताई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ