PM Modi at Jageshwar Dham Almora: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहे। इस अवसर पर पीएम मोदी ने अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम तीर्थ स्थल पर पूजा-अर्चना की। लगभग 6200 फीट की ऊंचाई पर स्थित जागेश्वर धाम में 224 पत्थर के मंदिर शामिल हैं। उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे।
इससे पहले उत्तराखंड की अपनी एक दिवसीय यात्रा की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने पवित्र निवास स्थान पार्वतीकुंड में आदि कैलाश की पूजा भी की। पार्वती कुंड के दौरे के बाद पीएम मोदी ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांव में स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।
देवभूमि की एक दिवसीय यात्रा पर पीएम मोदी ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर सीमा पर तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों से भी मुलाकात की। उन्होंने गुंजी गांव की स्थानीय कलाओं और कलाकृतियों पर आधारित प्रदर्शनी का भी दौरा किया। पहाड़ी राज्य में प्रमुख पर्यटक आकर्षण गुंजी को शिव स्थल के रूप में भी जाना जाता है। 2021 में यहां शिव महोत्सव का बड़े स्तर पर आयोजन किया गया। इसमें देश-विदेश से आए लोगों ने हिस्सा लिया। पीएम मोदी सड़क, बिजली, ग्रामीण विकास, सिंचाई, स्वास्थ्य पेयजल, बागवानी, आपदा प्रबंधन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में लगभग 4200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
पीएम मोदी ने इस अवसर पर जनसभा को संबोधित कर कहा- ”हमने सीमावर्ती गांवों को देश के आखिरी नहीं, बल्कि पहले गांवों के रूप में विकसित करना शुरू कर दिया है। यह काम पहले की सरकारें कर सकती थीं, लेकिन उन्होंने सीमा क्षेत्र का विकास इस डर से नहीं किया कि कहीं दुश्मन इसका फायदा उठाकर अंदर न आ जाए। आज का नया भारत पहले की सरकारों की इस डरावनी सोच को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहा है।”
संबंधित खबरें
INDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
11 mins ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
42 mins agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
1 hr ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
1 hr ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
3 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
3 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
8 hrs agoLIVE: हारे हुए लोग देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं- नितिन नवीन
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines