Leopard Killed 3 Year Old Child in Uttarakhand: उत्तराखंड में एक तेंदुआ 3 साल के मासूम के लिए काल बन गया। तेंदुए ने घर में घुस कर मासूम का शिकार किया और उसे जबड़ों में भरकर उठा ले गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। कुछ देर बाद जब मां ने बेटे की तलाश शुरू की, तो घर के पीछे खून के छींटे देखकर हैरान रह गई।
झाड़ियों में मिला शव
यह घटना उत्तराखंड के पुरवल गांव की है। बीती शाम तकरीबन 5 बजे की बात है। अंकित कुमार का बेटा राजकुमार अपने मामा के बच्चों के साथ घर के आंगन में खेल रहा था। तभी एक तेंदुए ने दबे पांव हमला बोल दिया। तेंदुए ने राजकुमार को अपना शिकार बनाया और बच्चे को लेकर वहां से भाग निकला। कुछ देर बाद बच्चे का शव झाड़ियों के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला। झाड़ियों पर खून के निशान मौजूद थे, जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
यह भी पढ़ें- चक्रवाती तूफान फिर तबाही मचाएगा? क्या दिल्ली में भी बरसेंगे बादल, जानें देशभर में मौसम का हाल
झाड़ियों में घात लगाए बैठा था तेंदुआ
टिहरी वन विभाग के भिलंगना रेंज ऑफिसर आशीष नौटियाल और पुरवल गांव के मुखिया संजय तिवारी का कहना है कि खेलते-खेलते बच्चा घर से बाहर निकल गया और घर के पीछे वाले हिस्से में जा पहुंचा। तेंदुआ पहले से ही यहां झाड़ियों में छिपा हुआ था। उसने बच्चे को अकेले देख हमला बोल दिया और उसे धर दबोचा। हालांकि परिजनों का कहना है कि बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था।
सड़कों पर दिखे खून के छींटे
कुछ देर तक बच्चे को घर में न देखकर हड़कंप मच गया। राजकुमार की मां मंजू देवी बेटे की खोज में निकलीं। शोर सुनकर पड़ोस के लोग भी इक्ट्ठा हो गए। सभी ने बच्चे को ढूंढने की बहुत कोशिश की। मगर वो नहीं मिला। हालांकि कुछ लोगों ने घर के पीछे वाली सड़क पर खून के निशान देखे। जब लोगों ने खून के छींटों का पीछा किया, तो थोड़ी दूर पर ही झाड़ी के पीछे बच्चे का शव बरामद हुआ। तेंदुए ने शव को बुरी तरीके से क्षत-विक्षत कर दिया था।
यह भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ से मचा ‘हाहाकार’, 13 जिले पानी में डूबे, खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं कोसी-गंडक
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
1 hr agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
2 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
2 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
3 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
4 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
5 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines