Earthquake: 19 जुलाई 2025 की सुबह कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत में उत्तराखंड के चमोली में भूकंप का झटका लगा। इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई। NCS की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था। दूसरी तरफ नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि शनिवार को म्यांमार में 3.7 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी गहराई 105 किलोमीटर रही। वहीं, अफगानिस्तान में भी 4.2 तीव्रता वाले भूकंप से लोग सहम गए।
उत्तराखंड में लगा भूकंप का झटका
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने शनिवार तड़के उत्तराखंड के चमोली भूकंप की जानकारी दी। बताया गया कि जिले में 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर रहा। इसके पहले उत्तराखंड में 8 जुलाई को भी भूकंप दर्ज किया गया था। उत्तरकाशी में आए इस भूकंप की तीव्रता 3.2 बताई गई। NCS ने बताया कि यह झटका दोपहर 1:07 बजे लगा था और इसकी गहराई 5 किलोमीटर थी।
ये भी पढ़ें: कितना खतरनाक है अलास्का में आया 7.3 की तीव्रता वाला भूकंप? भारत में आया तो क्या होगा
अफगानिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप
अफगानिस्तान में शनिवार तड़के दो भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला झटका सुबह 1:26 मिनट पर महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 4.2 मापी रही। वहीं, दूसरा झटका 2 बजकर 11 मिनट के आसपास आया। 4.0 रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता मापी गई। हालांकि, यह पहले झटके से कुछ कम तीव्रता वाला था। लगातार दो बार भूकंप आने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
म्यांमार में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके
म्यांमार में भूकंप का झटका शनिवार तड़के 3 बजकर 26 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई। इसकी गहराई 105 किलोमीटर थी। यहां लगातार भूकंप के झटकों का ये दूसरा दिन है। इसके एक दिन पहले यानी शुक्रवार को भी म्यांमार में 4.8 तीव्रता वाले भूकंप का झटका महसूस किया गया था। इसकी गहराई 80 किलोमीटर थी।
ये भी पढ़ें: Earthquake in Chile: भूकंप से कांपी चिली की धरती, रिक्टर स्केल पर 5.7 रही तीव्रता
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
8 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
11 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
11 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
15 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
15 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
17 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
17 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
17 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
18 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines