---विज्ञापन---

देश angle-right

36 घंटे में 47 मौत…राजस्थान-UP-MP में बाढ़, सड़कें ब्लॉक और स्कूल बंद; देखें बारिश ने कैसे मचाया हाहाकार?

Monsoon Rain Impact in Uttar Pradesh: मानसून सीजन में इस बार जमकर बारिश हो रही है और इस बारिश ने इस बार कई राज्यों में बाढ़ लाकर तबाही मचाई है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिले बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं।

---विज्ञापन---

Uttar Pradesh Weather Forecast: मानसून सीजन में इस बार जमकर बारिश हो रही है। वहीं बारिश ने इस बार तबाही भी खूब मचाई है। हालांकि मानसून के वापस जाने का समय है, लेकिन बादल अभी तक भी खूब बरस रहे हैं, जिससे राजधानी दिल्ली के साथ-साथ देश के कई राज्यों में हालात खराब हैं। दिल्ली में 2 दिन से खूब बारिश हो रही है, जिससे राजधानी में जलभराव के हालात बने हुए हैं। पानी भरा होने के कारण कई इलाकों में सड़कें ब्लॉक हैं।

वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश से 36 घंटों में 47 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में 32, मध्य प्रदेश में 11 और राजस्थान में 4 की जान गई। उत्तर प्रदेश में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। मध्य प्रदेश में भी कई जिलों में बारिश होने से डैम पानी से लबालब भरे हैं। राजस्थान मे कई जिलों में बाढ़ आई हुई है। आइए जानते हैं कि तीनों राज्यों में बारिश होने से कैसे हालात बने हुए हैं?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में 14 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से पिछले 24 घंटों में 24 लोगों की मौत हुई। सबसे ज्यादा हालात आगरा, झांसी, मथुरा में खराब हैं, जहां एक डेडबॉडी को ट्यूब में डालकर नदी के पार पहुंचाया गया। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर 4 फीट से ज्यादा बाढ़ का पानी भरने से सड़क ब्लॉक है। राहत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण हुए हादसों में मैनपुरी में 5 और मथुरा में 2 लोगों की जान जा चुकी है। जालौन और बांदा में 2-2 लोगों की जान जाने की खबर है। वहीं एटा में भी एक व्यक्ति की मौत हुई। NDRF और SDRF रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 28.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। हाथरस में सबसे ज्यादा 185.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। मथुरा में 31 मकान ध्वस्त हो गए।

 

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश में आज ऐसा रहेगा मौसम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निम्न दबाव का क्षेत्र बने से 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और रिमझिम बारिश होती रही। इससे जहां लोगों को उमस से राहत मिली, वही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 14 सितंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का रेड अलर्ट दिया हुआ है। वहीं बाढ़ जैसे हालात होने के डर से लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। आज मौसम विभाग ने 19 जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया हुआ है। गुरुवार को निम्न दबाव वाले क्षेत्र के कारण मध्य प्रदेश और झांसी में खूब बारिश हुई। अगले 24 घंटे में यह उत्तर पूर्व की ओर बढ़ा तो भारी बारिश होगी।

First published on: Sep 13, 2024 08:56 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola