UP Weather Update: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पिछले तीन दिन से हो रही बारिश (Rain) ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। नोएडा (Noida) समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western Uttar Pradesh) के लगभग सभी जिलों में बारिश से लोग बेहाल हैं। इनके अलावा बाकी यूपी के पूर्वी जिलों में भी बारिश से लोग प्रभावित हैं। कई जिलों के जिलाधिकारियों ने 12वीं तक के स्कूलों (Schools) की दो दिन के लिए छुट्टी कर दी गई है।
दिल्ली के यूपी से सटे जिलों में एडवाइजरी जारी
लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर भारी जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम देखा गया। मौसम विभाग के मुताबिक यह बारिश दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के कारण हो रही है। वहीं उत्तराखंड में भारी बारिश से लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिसके कारण कई राजमार्ग और सड़कें बंद हो गई हैं। बारिश के कारण यूपी में अब तक 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी बारिश के लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया था। मौसम विभाग के मुताबिक पांच दिनों के लिए यह अलर्ट जारी किया गया था।
नोएडा समेत कई जिलों में सड़कों पर उतरी पुलिस
बारिश के कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि गुरुग्राम में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कुछ जगहों पर जलभराव हो रहा है और यातायात काफी धीरे चल रहा है, इसलिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस आप सभी से अनुरोध करती है कि जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। इसके अलावा नोएडा पुलिस की ओर से भी भारी संख्या में फोर्स को सड़कों पर तैनात किया गया है, ताकि ट्रैफिक को चलाने में दिक्कन न हो। बारिश के कारण नोएडा के कई सेक्टरों में भीषण जलभराव भी देखने को मिला है। इनमें कई पॉश सेक्टर भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-39, सेक्टर- 62 और सेक्टर-60 की सड़कें पानी से लबालब हो गई है।
उत्तराखंड में लगातार हो रहा है भूस्खलन
बारिश के कारण उत्तराखंड के कई हिस्से बुरी तरह से प्रभावित हैं। पहाड़ों पर लगातार बारिश के कारण भूस्खलन हो रहा है। कई शहरों में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भूस्खलन के कारण कई राजमार्ग और 100 से अधिक ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं। ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तरकाशी में हेलगुगड और स्वरीगढ़ के पास पहाड़ियों से भूस्खलन के साथ पत्थरों के गिरने से रास्ता बंद हो गया है। जबकि देहरादून जिले में विकासनगर-कलसी-बरकोट राष्ट्रीय राजमार्ग भी अवरुद्ध है।
उत्तर प्रदेश में 20 से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बुधवार सुबह से पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिकांश जिलों में धीरे तो कहीं तेज बारिश हुई। बारिश के कारण इटावा जिले में दीवार और घर की छत गिरने की 3 घटनाएं हुईं। इनमें कुल 7 लोगों की मौत हुई। भारी बारिश के कारण फिरोजाबाद जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में भीषण जलभराव है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में भी देखा जा सकता है कि एक स्थान पर करीब 10 फुट तक बारिश का पानी जमा खड़ा हुआ है। वहीं अलीगढ़ में जिला प्रशासन की ओर से भारी बारिश को देखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों को शनिवार तक बंद रखने का आदेश दिया है। बता दें कि लखनऊ में बारिश के कारण एक सैन्य क्षेत्र की दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई थी। इनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे।
सीएम योगी ने किया प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा
वहीं भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गई हैं। शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू नदी में आई बाढ़ से प्रभावित जिलों का हवाई दौरा किया। इसके अलावा प्रदेशभर में बारिश के कारण हुए हादसों में मौतों पर सीएम योगी ने दुख जताया था। पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपये के मुआवजे का भी एलान किया था।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
फ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
1 hr agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
1 hr ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
2 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
5 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
5 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
5 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
6 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
6 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines