Sitapur Father Killed his 3 Year Old Son: बच्चों के लिए पिता उनका हीरो होता है। उनकी खुशी के लिए पिता हर हद पार कर जाता है। मगर उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पिता का एक अलग ही चेहरा निकल कर सामने आया है। पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने ही बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। ये खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद उस बच्चे की मां ने किया है।
तीन साल थी बच्चे की उम्र
यूपी के सीतापुर में हुई इस घटना से सबके रोंगटे खड़े हो गए हैं। सदरपुर थाना क्षेत्र के पूंजीखेड़ा गांव में एक कल्युगी पिता ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। उसने अपने तीन साल के मासूम की गला घोंट कर हत्या कर दी। इसकी वजह पति और पत्नी में हुआ एक मामूली झगड़ा बताया जा रहा है।
क्या थी हत्या की वजह?
सूत्रों के अनुसार पूंजीखेड़ा गांव में रहने वाली दंपत्ति में आए दिन झगड़े होते थे। दोनों पति-पत्नी अक्सर किसी ना किसी बात पर लड़ते रहते थे। बीती रात भी दोनों के बीच लड़ाई हुई, जिसके बाद पिता ने पुत्र की जान ले ली। मृतक बच्चे की मां ने पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि उसके पिता ने ही बच्चे को जान से मारा डाला है।
पिता ने की भागने की कोशिश
बता दें कि बीती रात पिता ने पहले घर पर पत्नी से खूब लड़ाई की। उसके बाद बच्चे को घर से थोड़ी दूरी पर स्थित गन्ने के खेत में ले गया। वहां उसने गला दबाकर बच्चे की हत्या कर दी। बच्चे को मारने के बाद वो उसके शव के पास पूरी रात बैठा रहा। सुबह जब गांव वाले खेत के पास पहुंचे तो मंजर देख हैरान रह गए। गांव वालों को देखकर पिता उठ खड़ा हुआ और वहां से भाग निकला। हालांकि गांव वालों ने दौड़ा कर उसे धर दबोचा। गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो मां ने बताया कि पिता ने ही बेटे की हत्या कर दी। इस हत्या के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर पिता को हिरासत में ले लिया है। हालांकि बेटा खोने की वजह से मां का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- Facebook पर प्यार, ‘IAS अफसर’ हुई शादी को तैयार, पटना में ‘लुटेरी’ की ऐसे खुली पोल
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मिली मंजूरी
5 mins agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
25 mins agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
32 mins agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
54 mins agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
1 hr agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
2 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
3 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
4 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines